फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   35,563 school children will get the vaccine in Sirmaur

सिरमौर में 35563 स्कूली बच्चों को लगेगी को-वैक्सीन

Sat, 01 Jan 2022 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
35,563 school children will get the vaccine in Sirmaur
नाहन में को-वैक्सीन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद चिकित्सक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में 35,563 स्कूली बच्चों का टीकाकरण होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमे ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं। मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करेगा।
विज्ञापन

विभाग ने 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को 10 जनवरी तक टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर स्वास्थ्य खंडों में चिकित्सकों की स्वास्थ्य कर्मियों के साथ शनिवार को बैठकें हुईं। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की बैठक जिला मुख्यालय नाहन में खंड चिकित्सा अधिकारी डा. मोनीषा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बीएमओ ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को को-वैक्सीन और किशोरों को लगाए जाने वाले टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। बता दें कि सिरमौर के सरकारी स्कूलों में 31,126 किशोर पढ़ रहे हैं जबकि, निजी स्कूलों में अध्ययनरत 4437 किशोरों को भी टीके लगाए जाएंगे। किशोरों को दूसरा टीका 28 दिन बाद लगेगा। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेटर समेत वेरीफायर टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह तैयार है। को-वैक्सीन डोज की खेप विभाग को मिल चुकी है। शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि स्कूल प्रबंधकों को किशोरों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों की ओर से सभी बीएमओ को किशोरों की सूची भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जनवरी को इन स्कूलों में लगेंगे टीके
सिरमौर में छह स्वास्थ्य खंड हैं। धगेड़ा खंड में तीन जनवरी को होने वाले टीकाकरण के लिए 10 केंद्र बनाए हैं। इसके तहत राजकीय कैंट स्कूल नाहन, ब्वॉयज नाहन, नवोदय स्कूल, पंजाहल, बिरला, बेचड़ का बाग मोगीनंद, महीपुर, क्यारी और पालियों स्कूलों में बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य खंड शिलाई में तीन जनवरी को शिलाई, पनोग, कोटी बौंच, रोनहाट, द्राबल व झकांडों में टीके लगेंगे। इसी तरह पच्छाद स्वास्थ्य खंड में 15 केंद्र बनाए गए हैं। इसके तहत राजगढ, फागू, हाब्बन, भरोली, देवठी मझगांव, धर्मपुर, दाहन, जदोल टपरोली, कोटला बांगी, गुरूमुख पब्लिक स्कूल राजगढ़, डीएवी स्कूल राजगढ़, शाया सनौरा, दून देरिया, शावगा व थैना बसोतरी स्कूलों में टीके लगेंगे।

राजपुरा स्वास्थ्य खंड में जामनीवाला, भगानी, बहराल, कन्या स्कूल पांवटा साहिब, गोरखूवाला, शिवपुर, तारुवाला, माजरा, कमरऊ, अंबोया, कोलर व जामना स्कूलों में टीके लगेंगे। पच्छाद स्वास्थ्य खंड में मेहंदोबाग, मलगन, घिरिल संदोल, नया गांव कलोह, कलोह, गलानाघाट, अपरो, बनाह की सैर, सराहां गर्ल्स, ब्वॉयज सराहां, गागल शिकोर, बागथन, सिरमौरी मंदिर, कांगर धरयार और पानवा इसके अलावा संगड़ाह स्वास्थ्य खंड में संगड़ाह, हरिपुरधार, नौहराधार, मंडवाच और घंडूरी स्कूल केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed