फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   26.74 crore rupees will spent on four roads maintains in ponta sahib area sirmaur

26.74 करोड़ से संवरेंगी पांवटा विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कें

Sun, 17 Apr 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
26.74 crore rupees will spent on  four roads maintains in ponta sahib area sirmaur
पांवटा क्षेत्र में नाबार्ड के तहत पक्की होने वाली नया बातापुर-शक्ति कालोनी सड़क। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कें जल्द ही चकाचक होंगी। इसके लिए नाबार्ड के तहत 26.74 करोड़ की राशि मंजूर हो गई है। इन सड़कों की हालत सुधरने से इलाके के डेढ़ दर्जन छोटे-बड़े गांवों की 14000 से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस राशि से इन सड़कों की हालत सुधारने के साथ पुलियों का भी निर्माण होगा। जल्द ही इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर लोक निर्माण विभाग कार्य शुरू करवाएगा। नाबार्ड से मंजूरी मिलने पर पांवटा साहिब के बाता नदी पर नए बने संतोषगढ़ पुल से फतेहपुर गांव तक सवा पांच किलोमीटर पक्की सड़क बनेगी। 8.20 करोड़ लागत की इस सड़क पर बीच में कई पुलियों का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन

इस सड़क के निर्माण से फतेहपुर, पीपलीवाला, पुरुवाला, संतोषगढ़, किरतपुर और भगवानपुर के सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। दूसरी योजना में देहरादून पांवटा से कालाअंब एनएच-07 मार्ग पर अमरगढ़ से जोहड़ों, क्यारदा, जगतपुर, आईपीएच कॉलोनी माजरा तक करीब पांच किमी पक्की सड़क का निर्माण होगा। इस योजना के लिए नाबार्ड से करीब 5.57 करोड़ बजट को मंजूरी मिल चुकी है। पक्की संपर्क सड़क बनने से उपरोक्त क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पांवटा साहिब के गोरखूवाला खोड़ोंवाला में करीब 1.800 किलोमीटर पक्का संपर्क मार्ग बनेगा। इसके लिए 3.54 करोड़ बजट की मंजूरी मिली है। इस मार्ग के पक्का होने से गोरखूवाला, दुधवा व खोड़ोंवाला के आसपास गांव को सुविधा मिलेगा।
चौथी योजना आंजभोज क्षेत्र के राजपुर से कुलथीना नावी मार्ग के लिए मंजूर हुई है। इस योजना को नाबार्ड से 9.44 करोड़ राशि मंजूर होने पर राजपुर से कुलथीना तक करीब 6.40 किमी मार्ग पक्का होगा।
लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता केएल चौधरी ने बताया कि नाबार्ड से पांवटा विस क्षेत्र के तहत चार सड़कों के बजट को मंजूरी मिली है। अब शीघ्र इन योजनाओं के लिए टेंडर समेत सभी औपचारिकताओं को पूरा करवा कर काम शुरू करवाया जाएगा।
---
अब गांव से आवागमन होगा सुगम : पवन चौधरी
भाजयुमो जिलाध्यक्ष पवन चौधरी ने कहा कि सड़कों से विकास की गति तीव्र रफ्तार पकड़ती है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने ग्रामीणों क्षेत्रों में बेहतरीन सड़कों के मुद्दे को प्राथमिकता पर रखा। इससे अब अमरगढ़ से जोहड़ों, क्यारदा, जगतपुर, आईपीएच कॉलोनी माजरा तक बेहतरीन संपर्क सड़क शीघ्र ही बनने से सुविधा होगी।
--
किसान-बागवानों को मिलेगी सुविधा : बलजीत सिंह नागरा
सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में एनएच फोरलेन हो जाने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों पर प्रदेश सरकार फोकस कर रही है। चार संपर्क सड़कों के निर्माण हो जाने पर किसान बागवानों को अपनी पैदावार मंडियों तक पहुंचाने में बेहतर सुविधा मिलेगी।
--
संपर्क सड़कों की कायापलट होगी : चरनजीत सिंह
चरनजीत सिंह ने बताया कि कच्ची संपर्क सड़कों के चलते वाहन चालकों व ग्रामीणों को गंतव्य स्थलों तक पहुंचने में परेशान रहती थी। अब संपर्क सड़कों का कायापलट होने से निसंदेह हालात बदलेंगे।
--
शैक्षणिक और औद्योगिक क्षेत्र पहुंचना होगा आसान : विरेंद्र कुमार
विरेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का कच्ची सड़कों से शैक्षणिक व औद्योगिक संस्थानों तक पहुंचने में दिक्कतें आती रहती है। अब इन मार्गों को योजना धरातल पर उतरने से आवागमन सुगम हो सकेगा।
--
बेहतर सड़क की सुविधा होना जरुरी : इरफान मलिक
पुरुवाला पंचायत के उपप्रधान इरफान मलिक कहा कि शहरी क्षेत्र में तीन एनएच मार्ग हो चुके है। इसलिए ग्रामीण सड़कों की दशा सुधारने में कदम उठाने की मांगें उठती रही है। अब नाबार्ड से करोड़ों बजट मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की दशा सुधरेगी।

--
विकास पकड़ेगा रफ्तार: गौरव अग्रवाल
स्थानीय निवासी गौरव अग्रवाल ने कहा कि सड़क सुविधाएं अच्छी होने से विकास रफ्तार पकड़ सकेगा। अभी तक इन गांवों को जोड़ने वाली संपर्क सड़के कच्ची थीं। अब पक्की हो जाने से आने जाने को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed