फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   24 crore to 60 tubewells will be installed: Sukh Ram

24 करोड़ से 60 ट्यूबवेल होंगे स्थापित : सुखराम

Sat, 01 Jan 2022 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
24 crore to 60 tubewells will be installed: Sukh Ram
पांवटा साहिब के सूरजपुर में लोगों को संबोधित करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। किसानों के खेतों को सिंचाई की सुविधा देने और लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जलशक्ति मंडल पांवटा में 60 ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे। इस पर 24 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। यह बात ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कही।
विज्ञापन

वे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के सूरजपुर में 19 लाख से निर्मित होने वाले सिंचाई ट्यूबवेल के भूमि पूजन कर रहे थे। लोगों को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जलशक्ति मंडल पांवटा की चालू वित वर्ष के दौरान लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 12 ट्यूबवेल स्थापित किए जा रहे हैं। इन पर 9 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है। इसके अतिरिक्त किसानों के खेतों मेें सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 14 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से 48 ट्यूबवेल स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि किसानों के खेतों को पानी मिले, जिससे पैदावार अच्छी हो और उनकी आय में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में पहली बार पांवटा के हरिपुर टोहाना और पीपलीवाला में दो मंडियों में 1 लाख 52 हजार क्विंटल धान की खरीद की गई, जिसके तहत 30 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खाते में जमा करवाई गई। इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री ने 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पातलियों नंबर एक और नंबर दो सिंचाई ट्यूबवेल का भी भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन ट्यूबवेलों के स्थापित होने से इस क्षेत्र की 20 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति अरशद रहमान, अधिशासी अभियंता केएल चौधरी, भाजपा नेता राहुल चौधरी, चरणजीत सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत पातलियों सज्जन कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed