{"_id":"628bcdcf29507902e622c4ad","slug":"22-hours-black-out-in-sirmaur-district-on-monday-23-may-2022-nahan-news-sml409818333","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सैकड़ों गांवों में 22 घंटे से ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सैकड़ों गांवों में 22 घंटे से ब्लैक आउट
विज्ञापन
पच्छाद क्षेत्र में तेज तूफान से गिरा क्षतिग्रस्त हुआ बिजला का खंबा। संवाद
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन। जनपद सिरमौर में रविवार की रात अंधड़ और बारिश ने भारी कहर बरपाया। कई जगह बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए तो कहीं ट्रांसफार्मरों को भी नुकसान पहुंचा। बिजली के तार तहस नहस होने से जिले की 90 के करीब पंचायतों के सैकड़ों गांवों में पिछले 22 घंटे से अंधेरा पसरा हुआ है।
तेज तूफान से बिजली बोर्ड को भारी नुकसान हुआ है। सोमवार को बोर्ड के कर्मचारी बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। इसके बाद कई इलाकों में बिजली बहाल भी हुई लेकिन कई हिस्से ऐसे हैं जहां अभी बिजली बंद हैं और कई स्थानों पर बार-बार बिजली आ-जा रही है।
संगड़ाह उपमंडल के हरिपुरधार, नौहराधार, गत्ताधार व बोगधार की 60 से ज्यादा पंचायतों के 350 के करीब गांवों रविवार शाम पांच बजे से अंधेरे में डूबे रहे। दोपहर बाद दो बजे तक बिजली बोर्ड ने कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल की। इसके बाद भी बिजली का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
वहीं पच्छाद क्षेत्र की बजगा, बागथन, बनेठी, निहोग, नेहरस्वार और बेचड़ का बाग आदि पंचायतों के कई गांवों में भी बिजली की आपूर्ति ठप रही। पांवटा क्षेत्र के धारवा, कोलर, उत्तरी, टिंबीवास स्थानों पर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आई।
वहीं पहाड़ी कॉलोनी पांवटा साहिब, बकरास, टिंबी, कंडियारी, कुफरी, रास्ता आदि क्षेत्रों में बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई इलाकों में ब्लैक आउट बना रहा। इसी तरह बोर्ड के ददाहू उपमंडल के तहत 9 ट्रांसफार्मर बंद रहे, जिससे अंधेरी, बड़ग, टखवार व कोटला मोलर, दीद बगड़ में बिजली आपूर्ति बंद रही। अधीक्षण अभियंता मनदीप सिंह ने बताया कि अंधड़ से बोर्ड को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह बिजली को बहाल कर दिया है। कर्मचारी बिजली लाइनों की मरम्मत में जुटे हैं।
.........
फलदार पेड़ धाराशायी, लाखों का नुकसान
राजगढ़। जनपद सिरमौर में भारी अंधड़ और बारिश के चलते फलों और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है। पीच वैली राजगढ़ में कई पेड़ धराशायी हो गए। तेज तूफान के बीच सेब, आड़ू, पलम, खुमानी, कीवी और अखरोट आदि की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सैर निवासी सुरेंद्र तोमर ने बताया कि तूफान से उनके एक दर्जन आड़ू के पुराने पौधे टूट गए।
डिंबर निवासी सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके कीवी के पचास पौधे हैं और तूफान के चलते इस वर्ष की सारी नई कोपलें टूटने से उनका काफी नुकसान हुआ है। तहसीलदार कपिल तोमर ने बताया कि अभी तक इस माह कुल तीन बार ओलावृष्टि व तूफान आया है। उन्होंने फील्ड स्टाफ को वीरवार तक अपनी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
.......
माजरा में खेड़ा मंदिर और शमशेरगढ़ में गोशाला क्षतिग्रस्त
पांवटा साहिब। पांवटा उपमंडल के माजरा में पीपल का पेड़ गिरने से खेड़ा मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। पेड़ गिरने के तुरंत बाद पूर्व प्रधान विजेश गोयल, सतीश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अमित गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल व अनूप अग्रवाल खेड़ा मंदिर प्रांगण में पहुंचे।
इस दौरान नगर खेड़ा मंदिर के जीर्णोद्धार के बारे में चर्चा की गई। वहीं, गांव फूलपुर शमशेरगढ़ में तेज आधी व बारिश के कारण गोशाला की 72 फीट लंबी व 14 फीट ऊंची दीवार रात को ढह गई। फूलपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान चरणजीत सिंह व पटवारी सुरजीज सिंह ने क्षति की रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी जाएगी।

सिरमौर के गिरिपार इलाके में भारी अंधड़ से गिरा बिजली का पोल। संवाद- फोटो : NAHAN