फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   21-year-old woman from UP hangs herself in Gondpur.

Sirmour News: गोंदपुर में यूपी की 21 वर्षीय युवती ने लगाया फंदा

Thu, 23 Jul 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
21-year-old woman from UP hangs herself in Gondpur.
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के गोंदपुर में उत्तर प्रदेश की 21 वर्षीय युवती ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान शिवानी कश्यप, पुत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश कश्यप, निवासी गांव बिलरिया, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। शिवानी पिछले कुछ समय से गोंदपुर में किराये के कमरे में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, शिवानी काफी समय से किसी बात को लेकर तनाव में थी। शाम को वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब उसका भाई कमरे में गया तो उसने देखा कि शिवानी पंखे से लगे फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन

भाई ने तुरंत उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed