फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नि:शुल्क गैस कनेक्शन आवंटन समारोह में हंगामा

नि:शुल्क गैस कनेक्शन आवंटन समारोह में हंगामा

Sun, 24 Feb 2019 10:19 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
नि:शुल्क गैस कनेक्शन आवंटन समारोह में हंगामा
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में रविवार को गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनेक्शन आवंटन कार्यक्रम में लाभार्थियों ने जमकर हंगामा किया। सिलिंडर न मिलने को लेकर मुख्य अतिथि, विभागीय अधिकारियों एवं गैस एजेंसी संचालकों के बीच जमकर बहस हुई। नौबत तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गई। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद जब मंत्री के पीए से बात हुई तब जाकर यह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार ददाहू पंचायत घर में रविवार को गृहिणी सुविधा योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें विभाग की ओर से शहीद कुलविंद्र सिंह गैस एजेंसी ददाहू के अंतर्गत आने वाली दस पंचायतों की दो सौ महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जाने थे। समारोह में रेणुका भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रताप तोमर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस दौरान विभाग ने नेहरस्वार पंचायत के लाभार्थियों को गैस चूल्हे वितरित किए। मुख्य अतिथि ने लाभार्थियों को गैस सिलिंडर भी देने की बात कही। जिस पर पता चला कि एजेंसी में एक भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं है। इस पर मंडल अध्यक्ष आग बबूला हो गए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाते हुए गैस सिलिंडरों का वितरण करने से साफ इंकार कर दिया। इससे मुख्य अतिथि, गैस संचालकों व विभाग की कार्यवाहक डीएफएससी के बीच खूब बहस हुई। यह विवाद कुछ ही देर में तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गया। नौबत यहां तक आ गई कि मुख्य अतिथि अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम से ही जाने लगे। आयोजकों ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की। इसी बीच मुख्य अतिथि ने मंत्री के पीए को फोन भी मिला दिया। पीए ने फोन पर पूरी बात सुनने के बाद विभागीय अधिकारी की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने लाभार्थियों को गैस सिलिंडर भी देने के निर्देश दिए। लेकिन, वहां एक भी सिलिंडर मौजूद नहीं था। ऐसे में डीएसएससी ने बात को संभालते हुए मंगलवार तक सभी लाभार्थियों को सिलिंडर उनके घर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही माहौल शांत हो पाया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सभी लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने विभाग को ऐसा न करने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर विभाग के निरीक्षक पिंकी जिंगटा, महीपुर पंचायत के प्रधान सतपाल मान, नेहरस्वार पंचायत के प्रधान कल्पना शर्मा, थाना कसोगा पंचायत की प्रधान प्रोमिला देवी, उपप्रधान राम रतन चौहान, शीतला पंचायत के उपप्रधान अमर सिंह, कोटला मोलर पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र कुमार, रेणुका भाजपा मंडल के महासचिव राजेंद्र ठाकुर, अरुण गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिलिंडर न होने की नहीं थी जानकारी
विभाग की कार्यवाहक डीएफएससी पवित्रा पुंडीर ने बताया कि यह कार्यक्रम गैस एजेंसी के प्रबंधकों से पूछकर ही तय किया गया था। यहां सिलिंडर न होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि एजेंसी की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed