{"_id":"5ba914ff867a557ec232d9f4","slug":"201537807615-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे दामों पर खरीदे प्लॉट, कमाई एक रुपये की नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगे दामों पर खरीदे प्लॉट, कमाई एक रुपये की नहीं
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बारिश की भेंट चढ़ा वामन द्वादशी मेला
महंगे दामों पर खरीदे प्लॉट, कमाई एक रुपये की नहीं
प्रशासन चार दिन बाद भी मुहैया नहीं करवा पाया बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। सराहां के राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के चौथे दिन भी व्यापारी अपनी दुकानें नहीं लगा पाए। जो लगा पाए हैं उन्हें बिजली की सुविधा तक नहीं है। व्यापारियों ने मेले में दुकानें लगाने के लिए महंगे दामों पर प्लॉट खरीदे हुए हैं। कई प्लॉट तो एक लाख से भी अधिक के दाम में गए हैं लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण व्यापारी अपनी दुकान तक नहीं लगा पाए हैं। इससे उनके चेहरे लटक गए हैं। व्यापारी इस मेले में एक रुपये तक की बिक्री नहीं कर पाए हैं। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि चार दिन से यहां बारिश जारी है। मेला प्रशासन अधिकतर दुकानों को बिजली तक मुहैया नहीं करवा पाया है। दुकानदारों से बिजली के पैसे पहले ही वसूल लिए गए हैं। शिमला से आए व्यापारी प्रदीप कुमार, श्रवण कुमार, बिहार से आए व्यापारी ललित कुमार, शत्रुघन, मनोह साहू, गोरखपुर के दयाराम, राजकुमार, अर्जुन, राजगढ़ के शंकर कुमार, शंभू, बनारस के विजय, सहारनपुर के भीम ने बताया कि मेले में वह दो दिन से दुकानें लगाए हुए हैं लेकिन अभी तक उन्हें बिजली मुहैया नहीं करवाई गई है। बारिश के कारण भी उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगे दामों में प्लॉट लिए हैं लेकिन बारिश के कारण कमाई नहीं हो पा रही है। सराहां बाजार में जो पंचायत की स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं, वे भी खराब पड़ी हुई हैं। इससे व्यापारियों पर चौतरफा मार पड़ रही है। उधर, तहसीलदार पच्छाद गुरमीत सिंह नेगी ने बताया कि दुकानदारों को हर संभव सहायता देने की कोशिश की जा रही है। बारिश के कारण दुकानें नहीं लग पाई हैं। इसके बारे में एसडीएम से भी बात की जाएगी।