{"_id":"5b042c434f1c1bd5408b7334","slug":"201527000131-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित अध्यापक नहीं दिए तो स्कूल को लगाएंगे ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित अध्यापक नहीं दिए तो स्कूल को लगाएंगे ताला
Updated Tue, 22 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। माता भंगायणी जन कल्याण समिति धार तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला धार की स्कूल प्रबंधन समिति ने स्कूल में रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों को शीघ्र भरने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि सरकार ने रिक्त पदों को जल्द नहीं भरा तो वह स्कूल को ताला लगा देंगे।
माता भंगायणी जन कल्याण समिति ने धार स्कूल का दौरा किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने पाया कि भवन खंडहर हो चुका है। स्कूल की छत का प्लास्टर टूट कर नीचे गिर रहा है जिससे कभी भी कोई बच्चा चोटिल हो सकता है। तूफान से धार स्कूल की रसोई घर की पूरी छत उड़ गई जिससे मिड-डे-मील का भोजन बनाने में भी दिक्कत हो रही है। सबसे अचंभे की बात यह दिखी कि स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक के 50 बच्चों को एकमात्र एसएमसी अध्यापक शिक्षा दे रहा है। उसके अलावा स्कूल में कोई भी अध्यापक नहीं है। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन समिति के साथ बैठक भी की जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलदीप राणा, बीडीसी सदस्य जगत सिंह राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कुलदीप राणा व जगत सिंह ने कहा कि उनके प्रयासों से आज स्कूल में बच्चों की संख्या 50 हो गई है लेकिन कोई नियमित अध्यापक यहां तैनात नहीं है। भवन गिरने के कगार पर है। इसके लिए दो लाख रुपये दिए गए हैं जो नाकाफी हैं।
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित एसएमसी प्रधान कुलदीप राणा, बीडीसी सदस्य जगत सिंह राणा, एसएमसी सदस्यों, समिति अध्यक्ष रणदीप राणा, ओम प्रकाश, वीरेंद्र शर्मा, रविंद्र व अनिल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही यहां नियमित अध्यापक तैनात नहीं भेजे तो वह इस स्कूल को ताला लगा देंगे।
उधर, उप निदेशक उमेश बहुगुणा ने कहा कि स्टाफ की कमी के बारे में आला अधिकारियों को पत्राचार किया गया है।
-------------