फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रेणुका विकास बोर्ड को आज मिलेगा सीईओ

रेणुका विकास बोर्ड को आज मिलेगा सीईओ

Tue, 22 May 2018 11:06 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
रेणुका विकास बोर्ड को आज मिलेगा सीईओ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
रेणुका विकास बोर्ड में नए सीईओ के पद को लेकर कशमकश तेज हो गई है। बुधवार को होने वाली रेणुका विकास बोर्ड की बैठक में सीईओ का चयन हो जाएगा। इसके अलावा बोर्ड में दो और पदों पर भी सहमति बन सकती है। बोर्ड की पहली बैठक में सीईओ समेत वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रबंधक के पद का चयन किया जाएगा। एक साथ 3 पदों पर भाजपा समर्थकों की ताजपोशी के आसार बन गए हैं।
बुधवार को आयोजित होने वाली बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर ललित जैन करेंगे जिसमें सभी विभागों के अधिकारी सहित 45 गैर सरकारी सदस्य, पूर्व सीपीएस व रेणुका के वर्तमान विधायक विनय कुमार भी उपस्थित रहेंगे। सीईओ के चयन की प्रक्रिया के चलते इस बैठक को अहम माना जा रहा है। इससे पूर्व पिछले पांच सालों तक पूर्व सीपीएस विनय कुमार बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं लेकिन, अब अध्यक्ष पद का दायित्व उपायुक्त को सौंपा गया है।
विज्ञापन

बैठक में रेणुका जी तीर्थ के विकास को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन विवेक शर्मा ने बताया की बोर्ड के सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों को बुलाया गया है। पहली बैठक में बोर्ड के नए सदस्यों से मेल मुलाकात के अतिरिक्त उनकी राय के मुताबिक विकासात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेणुका भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर ने बताया की सर्वसम्मति से सीईओ सहित तीनों पदों का चयन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed