{"_id":"5aa298924f1c1bc4758b4761","slug":"201520605330-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के सन्नी पहलवान ने जीता माली का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के सन्नी पहलवान ने जीता माली का खिताब
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
ऐतिहासिक होला मोहल्ला मेले पर आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता के माली खिताब पर पंजाब के सन्नी पहलवान ने बाजी मारी। सन्नी पहलवान ने हरियाणा के पानीपत निवासी संदीप पहलवान को खिताबी मुकाबले में धूल चटा कर माली पर कब्जा किया।
इस मौके पर विजेता प्रतिभागी को 11 हजार रुपये का नकद ईनाम और उपविजेता को पांच हजार रुपये की ईनामी राशि भेंट की गई। दंगल में उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों से करीब 220 पहलवानों ने दमखम दिखाया।
दंगल के समापन समारोह में एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। पांवटा होला मोहल्ला दंगल में पंजाब के सन्नी पहलवान ने लगातार दूसरी बार माली पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
मेले के आयोजन पर पहुंचे एसडीएम पांवटा एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद एलआर वर्मा और नगर परिषद उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने मेला आयोजन के लिए जनता के सहयोग पर आभार प्रकट किया। उन्होंने दंगल में पहुंचे पहलवानों को आश्वस्त किया कि अगले वर्ष और भी बेहतर व्यवस्था व माली (विजेता-उपविजेता) की ईनाम राशि भी बढ़ाई जाएगी। दंगल में उत्तरी भारत के पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली व हिमाचल के पहलवानों ने दम दिखाया।
बाक्स--
मुस्कान ने 16 साल के लड़के को चटाई धूल
पांवटा होला मोहल्ला मेले में दंगल के दौरान हरियाणा के अंबाला से आई नन्ही पहलवान मुस्कान मुख्य आकर्षण रही। 14 वर्षीय मुस्कान ने मात्र 90 सेकंड में गोंडा के 16 वर्षीय पहलवान लड़के को धूल चटाकर जीत हासिल की। कुश्ती के बेहद रोमांचकारी रहे इस मैच को देखने के लिए मैदान में पहुंचे सैकड़ों लोग भी हतप्रभ रह गए।