{"_id":"6188012acaa60864cb47dc05","slug":"198-plots-sale-on-first-day-in-renuka-fair-nahan-news-sml389518756","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 198 प्लाटों की बिक्री से प्रशासन को 15 लाख रुपये की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 198 प्लाटों की बिक्री से प्रशासन को 15 लाख रुपये की आय
विज्ञापन
रेणुका मेला मैदान में प्लाट आवंटन के दौरान उमड़ी व्यापारियों की भीड़।
- फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आयोजन को लेकर व्यापारियों के लिए प्लाटों के आवंटन की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 198 प्लाटों की बिक्री से मेला प्रशासन ने करीब 15 लाख रुपये की आय अर्जित की है। प्लाटों की बिक्री को लेकर पहले दिन ही व्यापारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
मेला प्रशासन ने 345 में से 198 प्लाटों को नीलाम करके व्यापारियों के हवाले कर दिया है। व्यापारियों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए मेला मैदान में अतिरिक्त प्लाटों की आवश्यकता दिखाई दे रही है, जबकि मुख्य पंक्ति बने में 345 प्लाटों में से 198 प्लाटों को बोली के आधार पर बेचा जा चुका है। इनमें से सर्वाधिक आठ लाख रुपये की राशि अकेले झूले के प्लाट से ही एकत्रित हुई है। झूले के प्लाट की नीलामी से मेला प्रशासन को वर्ष 2019 की तुलना में लगभग दोगुना लाभ हुआ है।
वर्ष 2019 में झूले का प्लाट 4.75 लाख रुपये बेचा गया था। इस वर्ष नालागढ़ के महेश कुमार ने आठ लाख रुपये की सर्वाधिक बोली देकर प्लाट अपने नाम कर लिया है। सरकारी बोली 4.76 लाख से शुरू की गई थी। झूले के प्लाट की बिक्री से जहां रेणुका बोर्ड को सर्वाधिक मुनाफा हुआ है, वहीं पिछले सभी रिकॉर्ड को भी तोड़ कर रख दिया है।
विज्ञापन
प्लाट आवंटन प्रभारी एवं तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान ने बताया कि पहले दिन अपेक्षा से कहीं अधिक 198 प्लाट की बिक्री से करीब 15 लाख रुपये की राशि एकत्रित की गई। आधे से अधिक प्लाटों को बोली के आधार पर बेचा जा चुका है।
उन्होंने बताया कि प्लाटों की खरीद को लेकर व्यापारियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इसके चलते व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर बोली लगाई। प्लाट आवंटन की प्रक्रिया 10 नवंबर तक जारी रहेगी। यदि आवश्यकता पड़ी तो अतिरिक्त प्लाट भी तैयार किए जाएंगे।