फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डीएसपी से मिले कोली समाज के पदाधिकारी

डीएसपी से मिले कोली समाज के पदाधिकारी

Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
डीएसपी से मिले कोली समाज के पदाधिकारी
नाहन (सिरमौर)। गुन्नुघाट निवासी एक युवती ने दो लोगों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती का कहना है कि दोनों लोग उसे लगातार धमका रहे हैं। एक व्यक्ति लगातार उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन

अपनी शिकायत को लेकर पीड़ित युवती कोली समाज के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की गैर मौजूदगी में डीएसपी बबीता राणा से मिली और उन्हें शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसने दो युवकों के खिलाफ पहले ही शिकायत दी है। दोनों उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आते-जाते उसे परेशान कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में कोली समाज के जिला प्रधान संजय पुंडीर, जिला महासचिव संदीपक तोमर, नाहन के प्रधान बाबूराम, पूर्व जिला प्रधान भगत राम पुंडीर, नागेंद्र कुमार, देवकांत सिंह आदि मौजूद रहे। डीएसपी बबिता राणा ने प्रतिनिधिमंडल के मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में त्वरित उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed