फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हरिपुरधार क्षेत्र में घंटों ब्लैक आउट, दो सड़कें अवरुद्ध

हरिपुरधार क्षेत्र में घंटों ब्लैक आउट, दो सड़कें अवरुद्ध

Sun, 02 Sep 2018 11:42 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
हरिपुरधार क्षेत्र में घंटों ब्लैक आउट, दो सड़कें अवरुद्ध
नाहन/नौहराधार (सिरमौर)। मूसलाधार बारिश की वजह से रविवार को हरिपुरधार क्षेत्र में अंधेरा छा गया। बारिश की वजह से चाडना 33 केवी सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाली लगभग 23 पंचायतों में बत्ती गुल हो गई। दोपहर बाद से ही गुल हुई बत्ती देर शाम को बहाल हो सकी। इस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, बारिश की वजह से जिले के दो संपर्क मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को सिरमौर में जमकर बारिश हुई। सुबह करीब 11 बजे के बाद अचानक बारिश होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस वजह से माजरा में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में भी खलल पड़ा। मूसलाधार बारिश की वजह से नाहन-कौलावाला भूड़ वाया सैनवाला मार्ग बर्मापापड़ी के समीप भूस्खलन के कारण बंद हो गया। इस वजह से इस मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही ठप रही। वहीं नाहन से सुरला मार्ग भी देवका पुड़ला के समीप अवरुद्ध हो गया। एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी मोहन शर्मा में सड़कें अवरुद्ध होने की पुष्टि की है। उधर, बारिश की वजह से जिले के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। हालांकि, बारिश से जिले में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed