फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जनमंच में पहुंचीं 1543 समस्याएं, 139 का मौके पर निपटारा

जनमंच में पहुंचीं 1543 समस्याएं, 139 का मौके पर निपटारा

Sun, 05 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
जनमंच में पहुंचीं 1543 समस्याएं, 139 का मौके पर निपटारा
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
राजपुर (सिरमौर)। राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए जनमंच कार्यक्रम में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का बोलबाला रहा। रविवार को पांवटा विधानसभा क्षेत्र के भंगानी में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में कुल 1543 समस्याएं पहुंची। इनमें 1397 मामले मांग के रूप में और 146 व्यक्ति शिकायतों से संबधित प्राप्त हुए। 146 व्यक्तिगत शिकायतों में से 139 का निपटारा मौके पर कर दिया गया। जबकि विभिन्न मांगों पर प्राप्त 1397 आवेदनों को सरकार के समक्ष शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अधिकारियों को 15 दिन के भीतर सभी लंबित मामले निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनमंच कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। 16 पंचायतों के लोगों ने सरकार के समक्ष अपनी मांगें एवं समस्याएं उठाई। कार्यक्रम में लोगों के आधार कार्ड, राशन कार्ड, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी मौके पर बनाए गए। इस दौरान आईपीएच मंत्री ने घोषणा की कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र में 50 नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। उन्होंने मानपुर देवड़ा पेयजल योजना के सुधार व पेयजल वितरण के लिए तीस लाख और इसी पंचायत की सिंचाई योजना के लिए दस लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। इस अवसर पर पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, फतेह सिंह उपायुक्त सिरमौर ललित जैन, एसपी रोहित मालपानी फतेह सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जनमंच कार्यक्रम के दौरान आईपीएच मंत्री ने ग्राम पंचायत भंगानी में जन्मी 11 नवजात बेटियों व उनके माता-पिता को बधाई पत्र और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें ग्राम कुमारी रिया, शिल्पा, अन्नया, सुनाक्षी, नव्या, दिव्या, जसमीत कौंर, रोजी, ईकरा, रितिका और कृति कन्याएं शामिल हैं। उन्होंने बेटी है अनमोल कार्यक्रम के तहत दस निर्धन परिवारों की बेटियों की दस-दस हजार रुपये की एफडी भी प्रदान की। इनमें कुमारी वैष्णवी, आरजू, अनम, शिल्पा, ग्राम पंचायत खोदरी माजरी पंचायत की जानवी, रिधिमा और जानवी, ग्राम पंचायत रामपुर देवड़ा की कुमारी अमृता, मनप्रीत पाल और प्रियांशी शामिल हैं। जबकि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत दो बेटियों टारू-डांटा कालाअंब की सुनीता और खोदरी माजरी की सुमनी कुमारी को 40-40 हजार रुपये की एफडी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed