फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एक साथ खाना खाने पर पीटे जाति विशेष के लोग

एक साथ खाना खाने पर पीटे जाति विशेष के लोग

Thu, 12 Jul 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
एक साथ खाना खाने पर पीटे जाति विशेष के लोग
demo pic
शिलाई (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के अंतर्गत आने वाले शिलाई के नैनीधार इलाके में कथित तौर पर जातीय भेदभाव का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने शादी में एक साथ खाना खाने को लेकर जाति विशेष के लोगों के साथ मारपीट की। बुरी तरह से घायल तीन लोगों को अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा। मारपीट करने वाले स्वर्ण जाति से संबंधित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नैनीधार पंचायत के कलोग निवासी तीन व्यक्तियों ने ग्राम पंचायत बांदली के चार व्यक्तियों पर जातिगत भेदभाव के साथ ही मारपीट के आरोप लगाए हैं। कलोग निवासी भरत सिंह, धनीराम और जगदीश ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वे शादी में बांदली पंचायत के एक गांव में गए थे। इस दौरान स्वर्ण जाति के चार लोगों ने पंडाल में भोजन ग्रहण करने से उन्हें रोक लिया। वहां से उठाया और फिर अलग बिठा दिया। भोजन करने के समय उन चारों ने जातिसूचक शब्द कहकर गालीगलौज किया और मारपीट की। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई में तीनों का मेडिकल करवाया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 34 के साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed