फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   फेसबुक और यू ट्यूब पर भी चलेगा हेलो मोगीनंद कैंपस रेडियो स्टेशन

फेसबुक और यू ट्यूब पर भी चलेगा हेलो मोगीनंद कैंपस रेडियो स्टेशन

Fri, 15 Feb 2019 07:38 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक और यू ट्यूब पर भी चलेगा हेलो मोगीनंद कैंपस रेडियो स्टेशन
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में शुरू हुआ हेलो मोगीनंद कैंपस रेडियो स्टेशन के कार्यक्रम सोशल मीडिया पर भी सुने जा सकेेंगे। यू ट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम के साथ ही ट्यूटर पर भी यह रेडियो चलेगा। मोगीनंद स्कूल में इसके लिए साउंड प्रूफ कमरा तैयार किया जा रहा है। खास यह है कि यह कमरा अंडों की खाली ट्रे से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी और रेडिया स्टेशन के निदेशक संजीव अत्री ने रेडियो स्टेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रदेश में पहला और देश का छठा विद्यालय है। इसमें कैंपस रेडियो स्टेशन स्थापित किया गया है। 90 के दशक में केरल के एक सरकारी स्कूल में पहला कैंपस रेडियो स्टेशन स्थापित किया गया था। वर्तमान में केरल राज्य में 2, झांसी (मध्य प्रदेश) में एक, बंगलूरू में एक, पश्चिम बंगाल में एक विद्यालय में रेडियो स्टेशन स्थापित है। देश का छठा कैंपस रेडियो स्टेशन जिला सिरमौर के मोगीनंद स्कूल में 14 फरवरी को स्थापित हुआ है। हालांकि इसको अभी छोटे स्तर पर आरंभ किया गया है। सोलंकी ने कहा कि भविष्य में इसको आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा। उनके अनुसार इस रेडियो स्टेशन की फ्रिक्वेंसी रेडियो पोर्ट 80.86 है। जिसे फिलहाल 300 मीटर के दायरे में रेडियो पर सुना जा सकता है। 300 मीटर के दायरे से बाहर इस पर प्रसारित कार्यक्रम को एंड्रायड मोबाइल एप्प हेल्लो मोगीनंद के माध्यम से भी विद्यार्थी सुन सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यू ट्यूब चैनल पर भी इस रेडियो को सुना जा सकेगा। विद्यालय में एक छोटे से कमरे में अंडे की खाली ट्रे की सहायता से साउंड प्रूफ स्टूडियो स्टेशन का निर्माण भी किया जा रहा है। इस रेडियो स्टेशन पर सुबह 11 बजे से 12 बजे तक शैक्षणिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed