{"_id":"5c4b3374bdec2259b05bb2e5","slug":"181548432244-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल लाइनें जाम, कई पंचायतों में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल लाइनें जाम, कई पंचायतों में ब्लैक आउट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार (सिरमौर)। जिला सिरमौर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी आफत बन गई है। कुछ दिन पहले हुई बर्फबारी में बंद हुए करीब 30 प्रतिशत सड़कें बहाल हो गए थी, लेकिन, शुक्रवार को फिर बर्फबारी होने से सभी मार्ग बंद हो गए हैं। हरिपुरधार और नौहराधार क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। गांवों में कड़ाके की ठंड के कारण पेयजल पाइपें जाम हो गई हैं। एक दर्जन से अधिक पंचायतों में बत्ती गुल होने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
नौहराधार व हरिपुरधार में शुक्रवार को जोरदार बर्फबारी हुई है। यहां डेढ़ से दो फीट बर्फबारी दर्ज की गई है। वीरवार रात को मौसम साफ हो गया था, लेकिन एकाएक तेज हवाएं चली व सुबह करीब चार बजे से बर्फबारी शुरू हो गई। हालांकि, दोहपर तक मौसम साफ हो गया। लोनिवि ने बर्फ हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई हुई हैं। पिछले दिनों हुई बर्फबारी से बंद पड़ी करीब 30 फीसदी सड़कों को विभाग ने बहाल कर दिया था। पुन: बर्फबारी होने से यह मार्ग फिर अवरुद्ध हो गए हैं। हरिपुरधार क्षेत्र व कुपवी क्षेत्रों में सोमवार से कई क्षेत्र में बिजली बाधित रही है, दर्जनों पंचायतों के हजारों लोगों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही है। गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई हैं। एचआरटीसी की तीन बसों समेत एक दर्जन से अधिक बसें हरिपुरधार, संगड़ाह, नौहराधार और कुपवी इलाकों में फंसी हुई हैं जबकि दर्जनों छोटे वाहन भी बर्फ में आगे नहीं बढ़ पाए।
ये सड़कें रहीं बंद
बर्फबारी के कारण सोलन-मीनस, नौहराधार-पुनरधार, नौहराधार-बोगधार-संगड़ाह, हरिपुरधार-रोनहाट, हरिपुरधार-कुपवीं, हरिपुरधार-संगड़ाह आदि सड़कों पर यातायात पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। लोनिवि उपमंडल नौहराधार के सहायक अभियंता इशांत ठाकुर ने बताया कि सड़कों से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी व कर्मचारी लगाए गए हैं। मौसम ने साथ दिया तो जल्द संपर्क मार्ग बहाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
इन पंचायतों का कटा संपर्क
बर्फबारी के कारण हरिपुरधार, नौहराधार और कुपवीं क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों को संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। हरिपुरधार और नौहराधार क्षेत्र की जरवा, पनोग, कोरग, टिकरी धसागना, गेहल-डिमाइना, बवाई, डियुल-खड़ाहं, नौहरा-बौहरा, बांदल-काकोग, हलाहं में ब्लैक आउट है। इन इलाकों में बिजली भी ठप हो गई है। वहीं, इन इलाकों में पेयजल पाइपें जमने से पानी का भी संकट पैदा हो गया है। बिजली की तारें टूटने और पोल गिरने के कारण पंचायतों में अंधेरा पसर गया है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र ठाकुर पनोग, चाढ़ना से सप्लाई होती है। तार जगह-जगह टूटे हैं। दो-तीन दिन में बिजली बहाल की जाएगी।