{"_id":"5b6096a04f1c1bb15c8b58c7","slug":"181533056672-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर टमाटर से लदी जीप पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर टमाटर से लदी जीप पलटी
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से सड़क पर पलटी पिकअप।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई एनएच पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से टमाटर और हरी मिर्च से भरी एक पिकअप पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। जीप पलटने से किसानों की सारी नकदी फसल सड़क पर बिखरने से खराब हो गई है। पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।
गिरिपार क्षेत्र की कमरऊ तहसील के गांव कांटी मशवा निवासी विनोद कुमार पुत्र सूरत सिंह ने पांवटा थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा गया है कि टिंबी के सूरज सिंह के साथ वह टमाटर और हरी मिर्च को लेकर कुरुक्षेत्र की सब्जी मंडी के लिए निकले थे। जैसे ही जीप राजबन के समीप किशनकोट में पहुंची तो पांवटा साहिब की ओर से तेजरफ्तार और लापरवाही से चलते हुए एक ट्रक (केंटर) ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टमाटर और हरी मिर्च से लदी जीप सड़क पर ही पलट गई। सड़क दुर्घटना में जीप के मालिक विनोद कुमार के कंधे और नाक पर चोटें आई हैं। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति विनोद कुमार पुत्र सूरत सिंह घायल हुआ है। पुलिस टीम किशनकोट के समीप देर रात हुए इस हादसे की जांच में जुटी है।