{"_id":"5a6351af4f1c1b87268b56aa","slug":"181516458415-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीसी हरिपुरधार ने जीती क्रिकेट स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीसी हरिपुरधार ने जीती क्रिकेट स्पर्धा
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
सूर्या ब्रदर्स क्रिकेट क्लब चुनवी की ओर से आयोजित चैलेंजर क्रिकेट कप 2018 पर पीसीसी हरिपुरधार ने कब्जा किया। फाइनल मैच में उसने सूर्या ब्रदर्स चुनवी को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 28 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबले में सूर्या ब्रदर्स चुनवी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीसी हरिपुरधार के बल्लेबाजों ने लक्ष्य को ध्यान में रखकर बल्लेबाजी जारी रखी। मैच का रोमांच अंतिम ओवर तक जारी रहा। अंतिम तीन गेंदों में पीसीसी हरिपुरधार को तीन रन चाहिए थे जिसे रोमांचक ढंग से पूरा कर खिताबी जीत हासिल की।
इस प्रतियोगिता में पीसीसी हरिपुरधार के बल्लेबाज रमेश को मैन ऑफ द सीरिज के खिताब से नवाजा गया। जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रामलाल तोमर, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नीरज ठाकुर के नाम रहा। अंत में मुख्यातिथि रमेश भंडारी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। विजेता टीम को 20 हजार तथा उपविजेता को 10 हजार रुपये तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर क्लब के सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
----