फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   लोस चुनाव में नकदी और शराब तस्करी रोकने को प्रशासन अलर्ट

लोस चुनाव में नकदी और शराब तस्करी रोकने को प्रशासन अलर्ट

Sat, 30 Mar 2019 10:31 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव में नकदी और शराब तस्करी रोकने को प्रशासन अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव में नकदी और अवैध शराब के प्रचलन की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य से सटे पड़ोसी राज्यों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से इसके लिए रणनीति बनाई है। उत्तराखंड के देहरादून, सहारनपुर और हरियाणा राज्य के अंबाला और यमुनानगर के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तार से हुई चर्चा में शराब और नकदी पर अंकुश लगाने के लिए चौकसी बरतने का उपायुक्त ने आग्रह किया है।
उपायुक्त ने पड़ोसी राज्य के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया कि जिले की सीमा पर लगे बैरियरों पर चौकसी बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि जिले के बैरियर पर दोनों राज्यों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करना होगा तभी असामाजिक गतिविधियों और अवैध कारोबार पर अंकुश संभव है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से सिरमौर की सीमा पर 13 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जिन पर पुलिस और अन्य अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने संबंधित राज्यों से भी पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया। उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी बैरियरों पर उड़नदस्ते भी तैनात किए गए हैं जो 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे। पड़ोसी राज्य के अधिकारियों से अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया गया है। उन्होंने उपायुक्त अंबाला से आग्रह किया कि कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर हरियाणा में आने वाले वाम भाग में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाए जाएं। खासकर त्रिलोकपुर के बालासुंदरी मंदिर में लगने वाले मेले के दौरान इसके पुख्ता प्रबंध करने का उन्होंने अंबाला प्रशासन से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सड़क के दाईं ओर मीट इत्यादि दुकानों खोलने पर भी प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देहरादून, सहारनपुर, यमुनानगर और अंबाला जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, सहायक आयुक्त शिवम प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed