फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   प्रतिभा और अभिषेक ने जीती फर्राटा दौड़

प्रतिभा और अभिषेक ने जीती फर्राटा दौड़

Thu, 21 Dec 2017 10:32 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभा और अभिषेक ने जीती फर्राटा दौड़
नाहन (सिरमौर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला कंडईवाला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खेल स्पर्धाओं से पूर्व मुस्कान व उसकी सहेलियों ने नोबल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित जन-गण-मन का पाठ किया।
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के 22 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अभिभावकों के लिए सही अनुमान स्पर्धा व म्यूजिकल चेयर स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें पूर्व एसएमसी प्रधान संतोष ठाकुर ने जीत दर्ज करते हुए नकद पुरस्कार हासिल किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सचिन देव, कर्ण व विशाल, 200 मीटर दौड़ में अभिषेक ठाकुर, विवेक व मयंक, बाधा दौड़ में मयंक, सचिन पुंडीर व सुनील ने क्र्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। शॉटपुट में अभिषेक, हिमांशु व सचिन, डिस्क थ्रो में हिमांशु, मयंक व सुनील, ऊंची कूद में अभिषेक, मयंक व विशाल, लंबी कूद में विवेक, सचिन व सुनील क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


जलेबी दौड़ में विवेक, मयंक व हिमांशु ने बाजी मारी। थैला दौड़ में सचिन पुंडीर, मयंक व कर्ण, चम्मच बाधा दौड़ में पंकज, पवन व अली मोहम्मद, सुई धागा दौड़ में रमजान, कुलदीप व परीक्षित का दबदबा रहा। तीन टांग दौड़ में रितिक व सचिन देव, विकास व विशाल और कुलदीप व सुनील ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। दौड़ में कमलेश, पियुष व परीक्षित, क्रिकेट में अभिषेक ठाकुर व मयंक ठाकुर की टीम विजेता रही। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में कुसुमलता, करिश्मा व महक, 200 मीटर दौड़ में प्रतिभा ठाकुर, मीनाक्षी व प्रियंका ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाधा दौड़ में प्रतिभा, पुष्पा व कुसुम, शॉटपुट में मीनाक्षी, प्रियंका व अजरा, डिस्क थ्रो में प्रियंका, प्रतिभा व तरुण, ऊंची कूद में प्रतिभा, प्रियंका व मीनाक्षी, लंबी कूद में प्रतिभा, प्रियंका व मीनाक्षी, जलेबी दौड़ में महक, करिश्मा व हिमांशु, थैला दौड़ में मीनाक्षी, मुस्कान व प्रियंका, चम्मच बाधा दौड़ में किरण, हिमांशी व करिश्मा, सुई धागा दौड़ में कोमल, मारया व आरती, तीन टांग दौड़ में प्रतिभा व मुस्कान, किरण व प्रियंका और महक व नितिका ने बाजी मारी। जबकि मटकी दौड़ में हिमांशी, गीता व काजल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पूर्व एसएमसी प्रधान ने 50 बच्चों को कापियां, पेंसिल, पेन वितरित किए। 10 बच्चों को गर्म जुराबें दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed