फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   17 new case found in sirmaur on tuesday

Sirmour News: डेंगू के एक साथ आए 17 मामले, आंकड़ा 200 के पार

Wed, 20 Sep 2023 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
17 new case found in sirmaur on tuesday
डेंगू के एक साथ आए 17 मामले, आंकड़ा 200 के पार
विज्ञापन

स्क्रब टायफस के मामलों में आई कमी, दो नए मरीज मिले

सिरमौर में डेंगू के 204 तो स्क्रब टायफस के 155 मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिले में स्क्रब टायफस के मरीजों की संख्या में कमी आ रही है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में डेंगू का कहर बरकरार है।

सिरमौर में मंगलवार को डेंगू के एक साथ 17 मरीज आए। इसके साथ ही ऐसे मरीजों का आंकड़ा 204 पहुंच गया है। डेंगू के रोजाना अस्पतालों में पहुंच रहे मरीजों से कई इलाकों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा स्क्रब टायफस के दो नए मरीज मिले। अबतक इस रोग से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 155 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में स्क्रब टायफस अब नियंत्रण में है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू की स्थिति पर नियंत्रण पाने की पूरी कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक डेंगू की स्थिति पर काबू पाने के लिए लोगों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी आवश्यक है। जिला मुख्यालय नाहन में डेंगू की रोकथाम को लेकर जगह-जगह फॉगिंग की जा रही है। मंगलवार को गाड़ी के माध्यम से सड़कों किनारे फाॅगिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिला मुख्यालय नाहन के मौसम में काफी बदलाव आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से बारिश तो कभी चटक धूप से लोग वायरल फीवर की चपेट में भी आ रहे हैं। मेडिकल काॅलेज नाहन में वायरल फीवर के रोजाना 100 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, डेंगू के मामलों की बीच बुखार से पीड़ित अन्य लोगों में भी खौफ बना हुआ है।


...



जिले में स्क्रब टायफस के मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। लोगों को जरूरी सावधानी बरतने के साथ-साथ सहयोग की अपील भी की जा रही है।

- डाॅ. अजय पाठक, सीएमओ सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed