फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जिले में आतंकी हमले को लेकर आक्रोश

जिले में आतंकी हमले को लेकर आक्रोश

Fri, 15 Feb 2019 07:46 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
जिले में आतंकी हमले को लेकर आक्रोश
नाहन/सतौन (सिरमौर)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है। पाकिस्तान को दोषी ठहराते हुए लोगों ने धरने-प्रदर्शन किए। सिरमौर जिला भी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा। जिले के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा आम नागरिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा निकाला। कहीं पर पाकिस्तान के पुतले जलाए गए तो कहीं पाकिस्तान का झंडा फूंककर आक्रोश जाहिर किया गया।
विज्ञापन

नाहन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली गेट के समीप जोरदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का झंडा फूंका। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए युवाओं ने इस हमले का करारा जवाब देने की मांग की है। युवाओं ने कहा कि अब सब्र का बांध टूट गया है। आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वालों को सबक सिखाना होगा।
विज्ञापन

उधर, एनएसयूआई ने भी नाहन में ही पाकिस्तान का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। एनएसयूआई ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकी हमले की साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। दिल्ली गेट के समीप एनएसयूआई ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के विद्यार्थियों ने देर शाम नाहन बाजार में कैंडल जुलूस निकालते हुए शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मेडिकल कॉलेज से शहीद स्मारक तक निकाले गए कैंडल जुलूस में भारी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

उधर, सतौन में युवाओं ने पुलवामा में सुरक्षा कर्मियों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में रैली निकाली। रैली के दौरान सतौन बस स्टैंड पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान खान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस प्रदर्शन में ट्रक ऑपरेटर सोसायटी, व्यापार मंडल, फ्रेंड्स क्लब, युवा मंडल, सिरमौर माइन ओनर एसोसिएशन के अलावा कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed