फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   यमुना नदी के किनारे बसी झुग्गी बस्ती राख

यमुना नदी के किनारे बसी झुग्गी बस्ती राख

Tue, 08 Jan 2019 10:14 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
यमुना नदी के किनारे बसी झुग्गी बस्ती राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में यमुना नदी के किनारे बसी प्रवासी मजदूरों की झुग्गी बस्ती जलकर राख हो गई है। सोमवार रात हुए अग्निकांड में मजदूरों का कुछ भी सामान नहीं बच पाया। आधा दर्जन की करीब झुग्गी झोपड़ियां जलने से परिवार सड़क पर आ गए हैं। गनीमत यह रही कि अधिकतर प्रवासी मजदूर परिवार घर गए थे, जिससे जानी क्षति नहीं हुई। झोपड़ियों में रखा राशन, कपड़े आदि तमाम सामान जल गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम देर रात को ही मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग को आसपास की अन्य झोपड़ियों तक फैलने से बचा लिया गया। अग्निशमन विभाग के दमकल वाहन और टीम रास्ता तंग होने के कारण मौके तक नहीं पहुंच सके। घटना सोमवार रात करीब 12:30 बजे की है। आग सब्जी मंडी मार्ग से यमुना नदी की ओर प्रवासी मजदूरों बंटू, बंसी और जागिर आदि की झोपड़ियों से शुरू हुई। यह प्रवासी मजदूर परिवार दिहाड़ी मजदूरी करने पांवटा क्षेत्र पहुंचते हैं। आजकल सतगुरु के सत्संग भवन के पास झोपड़ियां बना कर रह रहे थे। अधिकतर परिवार बिहार और यूपी अपने घर गए थे। आसपास के लोगों ने यमुना नदी से पानी ढोकर आग पर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था। आसपास के लोगों ने पांवटा पुलिस थाना में सूचना दे दी। इसके बाद मुख्य आरक्षी अरुण कुमार की टीम मौके पर पहुंची। फायर स्टेशन सूरजपुर को भी सूचित कर दिया गया लेकिन, अग्निशमन विभाग का वाहन और टीम रास्ता तंग होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच पा रहे थे। पांवटा थाना पुुलिस टीम अग्निकांड के कारणों और क्षति का आकलन करने में जुटी है। उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने बताया कि सोमवार देर रात को सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed