फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   159 hrtc roots are based on old buses and 50 percent private buses running in sirmaur

सिरमौर में पुरानी बसों के सहारे चल रहे एचआरटीसी के 159 रूट

Mon, 04 Jul 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
159 hrtc roots are based on old buses and 50 percent private buses   running in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में सड़कों के अधिकतर रूटों पर पुरानी बसें ही दौड़ रहीं हैं। इनमें चाहे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें हो या निजी। एचआरटीसी की बात की जाए तो जिले के 159 रूट पुरानी बसों के सहारे चल रहे हैं। यात्री पुरानी बसों में ही सफर करने को विवश हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी की नाहन कर्मशाला में निगम की आठ बसें कंडम पड़ी हैं। इसकी एवज में बसों की मांग निगम मुख्यालय को भेजी गई थी लेकिन बदले में केवल दो बसें ही मिल पाई हैं। ऐसे में पुरानी बसों से ही काम चलाया जा रहा है। इनमें से 13 के करीब बसें तो ऐसी हैं, जो आठ से 12 लाख किलोमीटर तक चल चुकी हैं।
विज्ञापन

यही हाल निजी बसों का भी है। जिले में 169 निजी बसें चल रही हैं। इनमें से 50 फीसदी बसें ऐसी हैं जो काफी पुरानी हो चुकी हैं। जिले का खासकर शिलाई, श्रीरेणुकाजी, हरिपुरधार, संगड़ाह, नौहराधार, राजगढ़, पझौता क्षेत्र पहाड़ीनुमा है। इन इलाकों की सर्पीली सड़कों पर पुरानी बसों के सहारे ही यात्रियों को आने-जाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जो काफी जोखिमपूर्ण रहता है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं लेकिन सबक आज तक नहीं लिया गया। कई इलाकों में पहले ही सड़कों की हालत खस्ता है। ऊपर से पुरानी बसों को दौड़ाकर हर समय यात्रियों की सांसें मुट्ठी में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने बताया कि डिपो में आठ बसें कंडम हैं। उन्होंने बताया कि नई बसों के लिए मांग भेजी गई थी लेकिन दो ही बसें मिल पाई हैं। फिलहाल पुरानी बसों से ही काम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए निगम का सदा बेहतर सेवाएं देने का प्रयास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed