{"_id":"5d14c7ca8ebc3e3cb81436ab","slug":"15616429354-nahan-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर कमाएं पुण्य, बचाएं जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर कमाएं पुण्य, बचाएं जिंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान कर कमाएं पुण्य, बचाएं जिंदगी
अमर उजाला निर्मल अस्पताल में लगाएगा रक्तदान शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। रक्तदान जीवनदान है। रक्तदान करने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। तो आइए और बढ़ाइए अपने कदम। रक्तदान को बढ़ावा देने के मकसद से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निर्मल अस्पताल नाहन में 29 जून को रक्तदान शिविर लगाया किया जा रहा है। शिविर में स्वयंसेवी संगठनों के अलावा कॉलेजों के विद्यार्थी रक्तदान करेंगे।
रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। पूरा दिन चलने वाले इस शिविर में रक्तदान करने का कोई भी इच्छुक आ सकता है। रक्तदान शिविर के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के ब्लड बैंक की टीम इस मौके पर उपलब्ध रहेगी। जबकि निर्मल अस्पताल के संचालक डॉ. सुरेश सबलोक और स्टाफ भी मौजूद रहेगा। रक्तदान करने के इच्छुक 28 जून को अमर उजाला कार्यालय नया बाजार नजदीक एवीएन स्कूल में आकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। रक्तदाता अपना पंजीकरण 01702-226673 नंबर पर संपर्क करके भी करवा सकते हैं।