{"_id":"5ccc5a84bdec22074857db1c","slug":"151556896388-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल छोड़कर सरकारी में छात्रों का दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल छोड़कर सरकारी में छात्रों का दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर (सिरमौर)। हजारों रुपयों की एडमिशन फीस के साथ ही निजी स्कूलों में बढ़ते खर्चों से लोगों का मोहभंग होने लगा है। वहीं, सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं मिलने और नाममात्र का खर्चा होने से लोग अब सरकारी स्कूलों की ओर रुख करने लगे हैं। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया में निजी स्कूलों के करीब 30 बच्चों ने दाखिला लिया है।
इन विद्यार्थियों ने हाल में बैठे नए सत्र 2019-20 में विभिन्न कक्षाओं में दाखिला लिया है। आदर्श विद्यालय के निरंतर प्रयास से अनुशासन, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, कर्मठ अध्यापकों एवं पढ़ाई, खेल, सांस्कृतिक आदि गतिविधियों में अच्छे परिणाम आने से अभिभावकों ने अपने बच्चों का दाखिला अंबोया स्कूल में करवाया है। स्कूल प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र नेगी, राजेश डीईपी आदि ने बताया कि स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां पुस्तकालय, मॉडर्न कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास रूम, जिम लैब, खेलकूद आदि जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रधानाचार्य नंदलाल शर्मा ने बताया कि स्कूल में परीक्षा परिणाम हमेशा अच्छे रहते हैं। मार्च 2019 की बारहवीं की परीक्षा में छात्रा तनुजा चौहान ने प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। इससे पहले 2018 में विद्यालय के 44 विद्यार्थियों ने मेरिट की सूची में अपना नाम कमाया। इसी से प्रेरित होकर इस बार निजी स्कूल को अलविदा कह कर तीस अभिभावकों ने अपने बच्चों का दाखिला हमारे स्कूल में करवाया है।