फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन बस स्टैंड पर छात्रों ने रोकीं बसें, किया हंगामा

नाहन बस स्टैंड पर छात्रों ने रोकीं बसें, किया हंगामा

Wed, 09 Jan 2019 10:30 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
नाहन बस स्टैंड पर छात्रों ने रोकीं बसें, किया हंगामा
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में बढ़ रहे सड़क हादसों से सबक लेते हुए पुलिस ओवरलोडिंग के चालान करने में जुटी है। वहीं बस चालक चालान से बचने के लिए अतिरिक्त सवारियां बिठाने से गुरेज कर रहे हैं। ऐसे में सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंतव्य तक जाने वाली सवारियों व शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को बसों में सफर के लिए इनकार करने पर एक बार फिर शहर के मुख्य बस स्टैंड पर छात्रों ने बसें रोक दीं। शाम पौने पांच बजे के करीब छात्रों ने बस स्टेंड परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब आधा घंटा प्रदर्शन के बाद मामला शांत हो पाया। इसके बाद निगम प्रबंधन ने छात्रों को बस में बैठने की अनुमति दी। उल्लेखनीय है कि सिरमौर पुलिस बस में अतिरिक्त सवारियों के धड़ाधड़ चालान काट रही है। निजी स्कूल बस हादसे और जलाल पुल हादसे के बाद पुलिस ने ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया है। बस में अतिरिक्त सवारियां होने पर चालान काटे जा रहे हैं। बुधवार को नाहन से पांवटा जा रही निगम की बस के चालक ने चालान से बचने के लिए अतिरिक्त सवारियों को सफर करने से इनकार किया। लिहाजा, छात्रों में प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा फूट गया। गुस्साए छात्रों ने बसें रोक दीं। इससे दूसरे रूटों पर जाने वाली बसें भी देरी से चलीं। हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची। एचआरटीसी प्रबंधन व प्रदर्शनकारियों के बीच हस्तक्षेप करने के बाद मामला शांत हो पाया। इसके बाद कुछ सवारियों को बसों के भीतर सफर करने की अनुमति दी गई। कुछ सवारियों को इसी रूट पर साढ़े पांच बजे चलने वाली बस में जाने के लिए कहा गया। इससे पहले नवंबर माह में भी छात्रों ने बस स्टेंड पर प्रदर्शन किया था। बुधवार को बी ओवरलोडिंग से बचने के लिए बस से उतारे छात्र प्रदर्शन का कारण बनें। छात्रों का कहना था कि रूटों पर निगम अतिरिक्त बसें चलाए ताकि, इस परेशानी का हल हो सके। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक रशीद शेख ने बताया कि पुलिस अतिरिक्त सवारियों के चालान काट रही है। बसों में छतों पर ओवरलोडिंग नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed