फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ददाहू में गिरि नदी पर बनेगा डबललेन पुल

ददाहू में गिरि नदी पर बनेगा डबललेन पुल

Tue, 12 Jun 2018 08:27 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
ददाहू में गिरि नदी पर बनेगा डबललेन पुल

विज्ञापन
ददाहू में गिरि नदी पर बनेगा डबललेन पुल
रेणुका और ददाहू क्षेत्र को जोड़ेगा नया पुल
पुल से लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
रेणुका क्षेत्र की जनता को शीघ्र ही एक नई सौगात मिलने वाली है। ददाहू स्थित गिरि नदी पर जल्द ही डबललेन पुल का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) योजना के अंतर्गत इस पुल के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। ददाहू के समीप गिरि पुल के साथ ही 165 मीटर लंबे डबललेन व आधुनिक पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 14.27 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। पुल बनने से रेणुका आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं, वर्तमान गिरि पुल पर लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
ददाहू व रेणुका के बीच बनने वाला यह पुल क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। केंद्र सरकार ने पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही इसके लिए बजट का प्रावधान भी कर दिया है। आगामी 18 नवंबर को रेणुका मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस पुल का भी शिलान्यास करेंगे जिसकी तैयारी लोक निर्माण विभाग कर रहा है। पुल बनने के बाद रेणुका आने-जाने के लिए एक साथ दो पुलों को प्रयोग में लाया जा सकेगा। हल्के वाहन पुराने पुल से गुजारे जाएंगे। जबकि नए पुल से भारी वाहनों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण मंडल संगड़ाह के अधिशासी अभियंता केएल चौधरी ने बताया कि गिरि नदी पर 165 मीटर लंबे डबललेन पुल की स्वीकृति मिल चुकी हैं। सीआरएफ योजना के अंतर्गत 14.27 करोड़ की लागत से एक आधुनिक पुल का निर्माण किया जाएगा। स्वीकृति मिलते ही अब टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
योगेंद्र अग्रवाल-----संजय भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed