फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   15 years girl died and four people injured in car accident in timbhi asyadi in pontasilai nh

कार खाई में गिरी; 15 वर्षीय युवती की मौत, चार घायल

Tue, 14 Jun 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
15 years girl died and four people injured  in car accident in timbhi asyadi in pontasilai nh
पांवटा अस्पताल में उपचाराधीन टिंबी सड़क हादसे की घायल। संवाद - फोटो : NAHAN
शिलाई (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे- 707 पर स्विफ्ट कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद पांवटा-शिलाई एनएच पर स्विफ्ट कार (एचपी85-9010) में सवार होकर पांच लोग शिलाई की तरफ जा रहे थे। टिंबी से मात्र दो किलोमीटर आगे जाकर अश्याड़ी के पास अनियंत्रित होकर कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को खड्ड से निकाला और उपचार के लिए पांवटा साहिब सिविल अस्पताल लाए। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अंशिका (15) पुत्री जगपाल सिंह निवासी गंगटोली को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा दुर्घटना में घायल सचिन पुत्र प्रदीप (17), मंजू पुत्री कुंदन सिंह (19), यशपाल (18) पुत्र चमेल सिंह सभी निवासी गंगटोली और चालक कमलेश (38) निवासी पोका, शिलाई का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा अस्पताल के चिकित्सक डॉ. स्पर्श सैनी ने बताया कि सड़क हादसे में 15 वर्षीय युवती की मृत्यु हुई है। चार अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

पांवटा-शिलाई एनएच पर टिंबी के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद

पांवटा-शिलाई एनएच पर टिंबी के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद- फोटो : NAHAN

पांवटा-शिलाई एनएच पर टिंबी के पास हुए हादसे में घायल का पांवटा अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक। स

पांवटा-शिलाई एनएच पर टिंबी के पास हुए हादसे में घायल का पांवटा अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक। स- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed