फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   15 to 35 percent water level discreses in natural sources of wter in sirmaur district

जिले के प्राकृतिक स्रोतों का जलस्तर 15-35 फीसदी तक घटा

Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
15 to 35 percent water level discreses in natural sources of wter in sirmaur district
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में पेयजल योजनाओं पर सूखे की मार पड़ रही है। कई जगह सूखे जैसे हालात बनने से आने वाले दिनों में पानी के लिए हाहाकार मच सकता है। सबसे ज्यादा असर पच्छाद इलाके की पेयजल योजनाओं पर पड़ रहा है। वहीं मैदानी इलाकों में भी अमूमन यही स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले में जलशक्ति विभाग की 1308 के करीब पेयजल योजनाएं चल रही हैं। चश्मों में 15 से 35 फीसदी तक पानी की कमी आने से पेयजल योजनाओं पर इसका असर पड़ रहा है। विभाग के अधीक्षण अभियंता विशाल जसवाल ने बताया कि बारिश न होने से योजनाओं पर असर जरूर पड़ा है लेकिन कहीं पानी की किल्लत जैसी स्थिति नहीं बनी है। कुछेक योजनाओं को दूसरे से जोड़ा जा रहा है। फील्ड से भी योजनाओं की स्थिति के बारे में आंकड़ा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

.......
पच्छाद में एक दर्जन योजनाएं प्रभावित
सराहां। पच्छाद क्षेत्र की एक दर्जन पेयजल योजनाएं 50 से 60 फीसदी तक सूख चुकी हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पच्छाद क्षेत्र की गडोल दला योजना 50 फीसदी, महल प्रीतनगर 60 फीसदी, बनी बखौली 45, साधना घाट 50 फीसदी, बनाहां की सेर 50 फीसदी, सिरमौरी मंदिर 40 फीसदी, ठाकुरद्वारा 50 फीसदी, उन्नर कन्याना 40 फीसदी व कुहंट उठाऊ पेयजल योजना का जलस्तर लगातार कम होता जा रहा है। जबकि, जयहर गिरावटी योजना का 60 फीसदी जलस्तर घटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता संजय मोकटा ने बताया कि क्षेत्र की करीब एक दर्जन उठाऊ पेयजल योजनाओं के जलस्रोतों में 50 से 60 फीसदी पानी सूख चुका है।
......
पांवटा साहिब में हांफने लगीं योजनाएं
पांवटा साहिब। प्रचंड गर्मी के चलते जलस्तर में आई कमी कई पेयजल योजनाएं हांफने लगी हैं।
पांवटा की सात योजनाओं का जलस्तर 25 से 30 फीसदी तक नीचे खिसक गया है। सलवाला, खोदरी, डांडा पागर, बांगरण, अकालगढ़, शिवपुर व शमयाला योजनाएं प्रभावित हुई हैं। अधिशासी अभियंता अरशद रहमान ने बताया कि आधा दर्जन योजनाओं में जलस्तर कम हुआ है। जरूरत पड़ने पर इन योजनाओं को साथ लगती योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
.....
हैंडपंपों से कम निकल रहा पानी
पुरुवाला। बारिश न होने से दून पांवटा क्षेत्र में हाहाकार की स्थिति है। शहर से लेकर गांव तक जलस्तर इस तरह गिरा है कि 12 बोरिंग योजनाओं समेत दर्जनों हैंडपंपों का जलस्तर कम से कम 25 फीसदी कम हो चुका है।
.....
राजगढ़ और चंदोल उपमंडलों में 15 फीसदी जलस्तर गिरा
राजगढ़। जल शक्ति विभाग के राजगढ़ और चंदोल उपमंडलों में पिछले कुछ माह से पड़ रहे सूखे के चलते पेयजल योजनाओं के स्रोतों में पानी का स्तर करीब 15 प्रतिशत कम हो गया है। इन दोनों उपमंडलों में करीब 150 पेयजल और सिंचाई की योजनाएं हैं जो सूखे से प्रभावित हुई हैं।
.....
नौहराधार उपमंडल में 117 योजनाएं प्रभावित
नौहराधार। नौहराधार उपमंडल में पानी का स्तर 15 से 20 फीसदी कम हो गया है। इस उपमंडल में 117 पेयजल व सिंचाई की योजनाएं हैं जो सूखे से प्रभावित हुई हैं। सहायक अभियंता एन सिंह ठाकुर ने बताया कि अभी तक कहीं पर पेयजल संकट नहीं है। जलस्तर जरूर कम हुआ है।

......
ददाहू उपमंडल में डंडोर योजना सूखी
ददाहू। जलशक्ति विभाग उपमंडल ददाहू के अंतर्गत धारटीदार में डंडोर-करौंदवाली पेयजल योजना सूखने से इस योजना को देवका पुड़ला योजना से जोड़कर ग्रामीणों को राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed