फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   147 teachers-smc members and social worker honoured for best services in diet nahan

उत्कृष्ट कार्यों के लिए 147 एसएमसी, अध्यापक और समाजसेवी सम्मानित

Wed, 23 Mar 2022 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
147 teachers-smc members and social worker honoured for best services in diet nahan
डाइट नाहन में सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि डॉ. राजीव बिंदल के साथ एसएमसी सदस्य व अ - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में मंगलवार को जिला स्तरीय उत्कृष्ट सामुदायिक सहभागिता एवं जागरूकता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विस अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट के प्रधानाचार्य ऋषिपाल शर्मा ने की।
विज्ञापन

इस दौरान सामुदायिक सहभागिता से जिला के सभी 14 शिक्षा खंडों में शिक्षण संस्थानों और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वाले 147 अध्यापकों, शिक्षा अधिकारियों, समाजसेवियों और स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक शैक्षणिक संस्थान का विकास में वहां के अध्यापकों, स्कूल प्रबंधन समिति और समाजसेवियों का बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित उन सभी लोगों का आभार जताया, जिन्होंने स्कूल के लिए जमीन और अन्य सुविधाएं प्रदान की। प्रधानाचार्य ऋषिपाल शर्मा ने मुख्यातिथि डॉ. राजीव बिंदल को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा कर्मचंद धीमान, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा गुरुजीवन शर्मा, उपनिदेशक निरीक्षण गोरखनाथ, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर के अलावा नगर परिषद के पार्षद, जिला के 14 शिक्षा खंडों के बीपीआई, बीओ सहित डाइट नाहन के अध्यापक और डीएलएड के प्रशिक्षु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed