{"_id":"6505a7af597f3e87f202f091","slug":"1432-students-wiil-participated-in-baal-vigyaan-sammelan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-8428-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए 195 स्कूलों के 1432 बच्चों करवाया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए 195 स्कूलों के 1432 बच्चों करवाया पंजीकरण
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह, कार्यकारी विज्ञान पर्यवेक्षक सिरमौर
सचित्र-
बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए 195 स्कूलों के 1432 बच्चों ने कराया पंजीकरण
विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने देर शाम को बंद किया पंजीकरण पोर्टल
अब, खंड स्तर पर बाल विज्ञान सम्मेलन करवाने की तैयारी मेंं जुटा शिक्षा विभाग
जिले के 160 सरकारी और 35 निजी स्कूलों के 1432 बच्चों के बीच होगी स्पर्धा
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की ओर से आयोजित होने वाले बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए जिला सिरमौर के 195 स्कूलों के 1432 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
यह विद्यार्थी पहले खंड स्तर पर बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद खंड स्तर पर जीत दर्ज करने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे।
गौरतलब रहे कि हिमाचल विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 15 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित की थी।
विज्ञापन
अंतिम तिथि तक जिला सिरमौर के 195 स्कूलों के 1432 बच्चों ने बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। इसमें 160 सरकारी और 35 निजी स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हैं।
बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेने के लिए आवेदन करने वाले 195 स्कूलों में 100 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, 47 राजकीय उच्च विद्यालय, 13 राजकीय माध्यमिक पाठशाला और 35 निजी स्कूल शामिल हैं।
कार्यकारी जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अंतिम तिथि तक 195 स्कूलों के 1432 बच्चों ने बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। बाल विज्ञान सम्मेलन में विज्ञान से संबंधित छह प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
इनमें प्रश्नोत्तरी, एक्टिविटी कॉर्नर, मॉडल, नाटिका और विज्ञान परियोजना रिपोर्ट शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता में हर विद्यालय से तीन श्रेणी में बच्चे भाग ले सकते हैं। वरिष्ठ श्रेणी में जमा एक और दो, माध्यमिक समूह में नौवीं से दसवीं और कनिष्ठ वर्ग में छठी से आठवीं के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। विज्ञान प्रश्नोतरी में प्रत्येक स्कूल से दो बच्चे, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में एक विद्यार्थी भाग ले सकता है।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन प्रकिया पूरी होने के बाद अब खंड स्तर पर आयोजित होने वाले बाल विज्ञान सम्मेलनों की तिथि निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
-- -- - संवाद