{"_id":"5ccc5a81bdec2207334c27f6","slug":"141556896385-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर संघ चंडीगढ़ ने हिमाचल निर्माता को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर संघ चंडीगढ़ ने हिमाचल निर्माता को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर संघ चंडीगढ़ ने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम राजकीय डिग्री कॉलेज चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में आयोजित किया गया। सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ इकाई अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और महासचिव पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. परमार को हिमाचल निर्माता कहा जाता है। वह उच्च कोटि के राजनेता, विद्वान और लोकप्रिय नेता थे। डॉ. परमार ने हिमाचल राज्य के निर्माण के लिए अथक प्रयास किया। उनके पुरजोर प्रयासों से हिमाचल अस्तित्व में आया, जिसके बाद इसका विस्तार हो सका। डॉ. परमार ने सादगी भरा जीवन जिया और हिमाचल के समग्र विकास और आपसी भाईचारे पर बल दिया। जीवन भर जनहित के कार्यों में लगे रहे।
इस अवसर पर सिरमौर संघ चंडीगढ़ के राजेंद्र शर्मा, दिनेश चौहान, मंगत राम, मयंक चौहान, अश्वनी तोमर, जय प्रकाश और विशाल समेत सिरमौर इकाई के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सिरमौर संघ चंडीगढ़ के राजेंद्र शर्मा, दिनेश चौहान, मंगत राम, मयंक चौहान, अश्वनी तोमर, जय प्रकाश और विशाल समेत सिरमौर इकाई के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन