फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   किसी राजनीतिक दल ने नहीं ली फॉसिल पार्क की सुध

किसी राजनीतिक दल ने नहीं ली फॉसिल पार्क की सुध

Tue, 30 Apr 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
किसी राजनीतिक दल ने नहीं ली फॉसिल पार्क की सुध
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हरिपुरधार का भंगायनी माता मंदिर हो या चूड़धार की चोटियां। धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों को विकसित कर जिले को बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। धरोहर इमारतों को भी संरक्षित कर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है लेकिन, देश की सत्ता पर काबिज होने वाली सरकारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस हो या भाजपा, किसी भी राजनीतिक दल ने सिरमौर के पर्यटन को विकसित करने की पहल नहीं की। हां! कागजों में योजनाएं जरूर बनीं लेकिन धरातल पर नहीं उतर सकीं।
विज्ञापन

धार्मिक पर्यटन के अलावा सिरमौर में एशिया का प्रसिद्ध शिवालिक जीवाश्म संग्रहालय भी मौजूद है। लेकिन, व्यापक प्रचार-प्रसार और सुविधाओं के अभाव में जीवाश्म संग्रहालय (फॉसिल पार्क) भी किसी काम का नहीं रह गया है। संग्रहालय में सन्नाटा पसरा रहता है। मुश्किल से दिन में 10-15 लोग यहां पहुंचते हैं। वहीं, चूड़धार में हर वर्ष हजारों की संध्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन, हरिपुरधार और नौहराधार तक पहुंचने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। तंग सड़क पर दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। चूड़धार के रास्ते में लोगों के ठहरने की भी सुविधा नहीं है। नौहराधार में लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया टूरिस्ट हट खंडहर में तब्दील हो रहा है। भंगायनी माता मंदिर के आसपास के इलाके को भी और विकसित करने की जरूरत है। सड़कों के हालात ठीक नहीं है जबकि, नाहन शहर की धरोहर इमारतों को भी पर्यटन के नक्शे पर लाना होगा। कुछ साल पहले पर्यटन विभाग ने यहां पर पर्यटन सूचना केंद्र खोला था लेकिन, लंबे अरसे से यह भी बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं नेता
जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सिरमौर धार्मिक पर्यटन का सर्किट बनाने की योजना बनाई है। इसमें सिरमौर के पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने सिरमौर के लिए नेशनल हाईवे स्वीकृत किए हैं। इनके बनने के बाद यहां दुर्गम एवं अनछुए स्थल भी पर्यटन से जुड़ जाएंगे। फॉसिल पार्क को भी विकसित किया जाना है। इसी के तहत कालाअंब-सकैती सड़क 12 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। जबकि क्राफ्ट विलेज का खाका तैयार कर एडीबी को भेजा गया है। यहां ऑडिटोरियम भी बनेगा। इसके लिए बजट का भी प्रावधान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी का कहना है कि वर्तमान भाजपा सरकार ने सिरमौर के पर्यटन विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने फॉसिल पार्क के सौंदर्यीकरण को बजट मंजूर किया था लेकिन, भाजपा के सत्ता में आने के बाद इसका उपयोग नहीं हुआ। डेस्टिनेशन सिरमौर नामक योजना भी सत्ता परिवर्तन के साथ ठंडे बस्ते में डाली गई। भाजपा सरकार ने पुराने कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास में ही समय बिताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed