{"_id":"5c66c7cfbdec225eb27aad55","slug":"141550239695-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट फीस ली तो दूध खरीदना होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट फीस ली तो दूध खरीदना होगा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कृषि मंडी उपज समिति सिरमौर के अध्यक्ष को स्थानीय पशुपालकों ने ज्ञापन सौंपा है। इसमें दूध पर 2 फीसदी मार्केट फीस वसूली के फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है। ऐसा नहीं किया गया तो मजबूरन स्थानीय दूध उत्पादकों को सड़कों पर उतना पड़ेगा।
हिमाचल किसान सभा सिरमौर के महासचिव गुरविंद्र सिंह, दुग्ध उत्पादन समूह फेडरेशन पांवटा अध्यक्ष मनी सिंह, राजेश कुमार, ऋषिपाल, अशोक, नासिर खान, जितेंद्र सिंह, सुखदेव, सतनाम सिंह व विपन पाल ने कहा कि मांग को लेकर कृषि उपज मंडी समिति पांवटा को ज्ञापन सौंपा गया है। स्थानीय किसान-पशुपालकों से उत्तराखंड राज्य के तहत आने वाला दुग्ध उत्पादन संघ सहकारी देहरादून समूह दूध खरीद रहा है। दुग्ध उत्पादन संघ द्वारा दूध खरीदना बंद करने के बाद पशुपालक परेशान थे। पड़ोसी राज्य ने पशुपालकों को दूध खरीदने की सुविधा देनी शुरू की थी। इससे आय के साधन बढ़ने लगे थे। लेकिन, अब मार्केट फीस वसूलने के नोटिस के बाद दूध लेना बंद करने की तैयारी में है। उत्तराखंड दुग्ध सरकारी संघ से मार्केट फीस लेना बंद किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो क्षेत्र के पशुपालक किसान मजबूरन विरोध स्वरूप सड़कों पर उतर जाएंगे। उधर, कृषि मंडी उपज समिति सिरमौर अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अपना पक्ष रखा है। किसान-पशुपालकों को समझा दिया गया है कि स्थानीय किसानों से टैक्स नहीं वसूला जाएगा।