फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नकदी-गहनों समेत ढेड़ लाख पर हाथ साफ

नकदी-गहनों समेत ढेड़ लाख पर हाथ साफ

Tue, 13 Mar 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नकदी-गहनों समेत ढेड़ लाख पर हाथ साफ
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
शहर से सटे चीड़ावाली क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए हैं। चोरों ने नकदी और गहनों समेत लाखों का सामान भी चुराया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
चोरी की वारदात सोमवार रात को हुई। पुलिस के अनुसार चीड़ावाली निवासी कुसुम चौधरी और उसका पति कच्चा टैंक स्थित शीतला माता के मंदिर गए थे। रात करीब 11:20 बजे मंदिर में गए। मध्य रात को डेढ़ बजे जब वह वापस पहुंचे तो कमरे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ पाया। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच के बाद उन्होंने पाया कि अलमारी के अंदर रखी सोने की 4.280 ग्राम की अंगुठी, 5.600 ग्राम वजन के एक जोड़ी झुमके, 4500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और 500 ग्राम की चांदी से बनी हट्डी पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ और सामान भी चोर ले गए हैं जिनकी कुल कीमत 1,44000 के करीब बताई जा रही है। मौके का मुआयना करने के बाद लग रहा है कि खिड़की का शीशा तोड़कर किसी व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। उसी के बाद चोरी का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने भादंसं की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी रोहित मालपानी ने चोरी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स के लिए----
ठेकेदार के 80 हजार लेकर सेल्समैन फरार
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ तहसील के खैरी में शराब ठेके का सेल्समैन ठेकेदार के करीब 80 हजार रुपये लेकर फरार हो गया है। शराब के ठेकेदार अतुल अग्रवाल ने इस संदर्भ में पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में ठेकेदार ने कहा है कि पवन कुमार निवासी जनता नगर लुधियाना उसके पास बतौर सेल्समैन कार्यरत है। सोमवार को उन्होंने जब एक दूसरे सेल्समैन को खैरी ठेके में भेजा तो ठेका बंद था। वहां तैनात सेल्समैन भी वहां नहीं था। उन्होंने जब छानबीन की तो पता चला की सेल्समैन लगभग 80 हजार रुपये लेकर फरार हो गया है। उप पुलिस अधीक्षक दुष्यंत सरपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed