फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शतरंज में राजुल, शब्बीर व अनुभव का दबदबा

शतरंज में राजुल, शब्बीर व अनुभव का दबदबा

Sun, 31 Dec 2017 07:42 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
शतरंज में राजुल, शब्बीर व अनुभव का दबदबा
दूसरी संतोष चौहान मेमोरियल शतरंज स्पर्धा संपन्न - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
दूसरी संतोष चौहान मेमोरियल शतरंज स्पर्धा में राजुल, शब्बीर व अनुभव का दबदबा रहा। खिलाड़ियों ने शतरंज बोर्ड पर ऐसी चालें चली कि विरोधी चारों खाने चित हो गए। जिला शतरंज संघ के सौजन्य आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में अंडर-11 वर्ग में राजुल ने विरोधियों को चारों खाने चित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि समरजीत सिंह और अलंकृता ने शानदान खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।

अंडर-13 वर्ग में प्रतिभावान खिलाड़ी शब्बीर शुरू से ही विरोधी खेमे पर हावी रहे। उन्होंने एक के बाद एक मैचों में जीत दर्ज करते हुए पहला स्थान अर्जित किया। वेदांश चौहान और शाश्वत ठाकुर ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। अंडर-15 वर्ग में अनुभव शर्मा ने अपनी चालों का लोहा मनवाया। अनुभव ने अनुभव का फायदा उठाते हुए विरोधियों को कभी उभरने का मौका ही नहीं दिया। एक के बाद एक मैच में जीत दर्ज करते हुए उन्होंने आसानी से प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन


दीपक व सूर्यदेव कंवर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में स्कूल के अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने तीनों वर्गों के विजेता छात्रों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्वाति, सिद्धांत, आदित्य, पीयूष, ओजस, सूर्यांश, पूजा देवी, वीरेश्वर, देवांश व भावना गौतम को भी सभी वर्गों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल के सचिव पारितोष चौहान, जिला सिरमौर शतरंज संघ के महासचिव आशीष ठाकुर, सचिव शैलजा, मुख्य अध्यापिका अंजुम आरा, विजय चौहान, उमेश बहुगुणा, जावेद खान, दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed