फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   135 nos of cedar and 114 stubble recovered from the forest of Thyaanbagh

थयानबाग के जंगल से देवदार के 135 नग और 114 ठूंठ बरामद

Thu, 23 Jun 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
135 nos of cedar and 114 stubble recovered from the forest of Thyaanbagh
थयानबाग के जंगल से वन विभाग की ओर से बरामद की गई देवदार की लकड़ी। संवाद - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। भवाई बीट के थयानबाग जंगल में वन विभाग की टीम को देवदार के 135 नगों के साथ 114 पेड़ों के ठूंठ मिले हैं। विभाग की सर्च ऑपरेशन टीम दो दिन से जंगल में तलाशी अभियान चलाए हुए थी।
विज्ञापन

टीम ने जंगल का चप्पा-चप्पा खंगाला। इस दौरान काटी लकड़ी के नग और पेड़ के ठूंठ बरामद हुए। लकड़ी को विभाग ने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग ने अवैध कटान पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने के साथ ही संगड़ाह थाने में का मामला दर्ज करवाया है। कटे हुए वृक्षों का घनत्व 5,70,624 घन मीटर आंका गया है। इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही भवाई बीट के थयानबाग जंगल में निरीक्षण के दौरान वन परिक्षेत्राधिकारी संगड़ाह को देवदार के 20 नग कटे मिले थे। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएफओ रेणुकाजी ने सर्च ऑपरेशन टीम का गठन किया। उन्होंने टीम को जंगल का चप्पा-चप्पा खंगालने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन चले तलाशी अभियान के दौरान टीम ने देवदार के कटे वृक्षों के ठूंठ के साथ नग भी बरामद किए। इतनी अधिक मात्रा में पेड़ों के अवैध कटान को लेकर वन विभाग ने संगड़ाह थाने में अवैध कटान और लकड़ी चोरी का मामला दर्ज करवाया है। डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने बताया कि टीम ने दो दिन तक थयानबाग के जंगल को खंगाला। इस के बाद अवैध लकड़ी और ठूंठ बरामद हुए।

डीएसपी संगडाह शक्ति सिंह ने कहा कि वन विभाग की शिकायत पर वन संपदा की चोरी और अवैध कटान का मामला किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। वन काटू शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed