फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हिमाचल की बहू डॉ. हरलीन उतराखंड में सम्मानित

हिमाचल की बहू डॉ. हरलीन उतराखंड में सम्मानित

Fri, 03 May 2019 08:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल की बहू डॉ. हरलीन उतराखंड में सम्मानित
हिमाचल की बहू डॉ. हरलीन उत्तराखंड में सम्मानित
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया पुरस्कृत
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अमर उजाला की ओर से उत्तराखंड के देहरादून में ज्योतिष महाकुंभ एवं अपराजिता कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। इस दौरान हिमाचल की बहू और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की बेटी टैरो कार्ड रीडर डॉ. हरलीन कौर को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।

पांवटा की बहू ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है। इससे पहले पिछले वर्ष डॉ. कौर को राष्ट्रीय स्तर के शेफ कानक्लेव एंड फूड अवार्ड-2018 में बेस्ट होम शेफ कैटेगरी में गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। देहरादून में दो दिन तक आयोजित ज्योतिष महाकुंभ-2019 और अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में पांवटा की बहू टैरो कार्ड रीडर डॉ. हरलीन कौर को एक्सीसेंट इन एस्ट्रोलॉजी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने किया था। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे। मल्टी टैलेंटिड डॉ. हरलीन कौर को टैरो कार्ड रीडर, रैकी ग्रांड मास्टर और शेफ के कई अवार्ड मिल चुके हैं। इस उपलब्धि पर उनके पति डॉ. हरसिमरन सिंह समस्त चौधरी परिवार और गुरु की नगरी पांवटा में खुशी की लहर है। उनके पति ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि इससे पहले डॉ. हरलीन कौर ने चितकारा यूनिवर्सिटी राजपुरा पंजाब में द शेफ एसोसिएशन ऑफ फाइव रिवर्स का कार्यक्रम शेेफ कॉन्क्लेव और फूड अवार्ड 2018 में गोल्डन अवार्ड प्राप्त किया था। इसमें देशभर से करीब 500 शेफ पहुंचे थे। होम शेफ कैटेगरी में डॉ. हरलीन कौर ने कई प्रतिष्ठित अवार्ड जीते हैं। 2003 से देहरादून में बेकरी इंस्टीट्यूट केक्स एंड बेक्स नाम से चला रही हैं। इसमें 1000 से अधिक घरेलू महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना चुकी हैं। पांवटा साहिब में भी महिलाओं और युवतियों को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने को कई ट्रेनिंग प्रोग्राम चला रही हैं। हीलिंग ऊर्जा इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्मिक साइंसेस के बैनर तले ऑल इंडिया लेवल का गोल्डन इंडियन अवार्ड प्रोग्राम भी शुरू किया है। इसमें देश भर के अलग-अलग कैटेगरी में सेवाएं देने वालों को सम्मानित किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed