{"_id":"59ef496d4f1c1b79548b8dc7","slug":"131508854125-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका मेला मैदान की पहली पंक्ति के सभी प्लॉट बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुका मेला मैदान की पहली पंक्ति के सभी प्लॉट बिके
Updated Tue, 24 Oct 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
RENUKAJI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आयोजन को लेकर प्लॉटों की बिक्री से बोर्ड को 42.5 लाख रुपये की आय हो चुकी है जो पिछले वर्षो की तुलना में सर्वाधिक है। मंगलवार दोपहर तक ही मेला मैदान में तैयार किए गए सभी 341 प्लॉटों को बेचा जा चुका था। जबकि पिछली पंक्ति में तैयार किए गए 309 प्लॉटों के लिए भी दुकानदारों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
पिछली पंक्ति के प्लॉटों से भी बोर्ड को 75 हजार रुपये तक की आय होने का अनुमान है। प्लॉटों की बिक्री के साथ ही रेणुका मेला मैदान में दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। मेला मैदान में मेले की रौनक अभी से दिखाई देने पड़ी है।
बीते वर्ष प्लॉटों की बिक्री से बोर्ड को 40 लाख 20 हजार रुपये की आय अर्जित हुई थी जो इस वर्ष बढ़कर 45 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी क्योंकि अभी प्रदर्शनी मैदान के प्लॉटों का बिकना भी शेष है।
विज्ञापन
मेला अधिकारी व ददाहू के तहसीलदार देवी सिंह कौशल ने मंगलवार को सभी प्लॉटों के बिकने की पुष्टि करते हुए बताया कि पहली पंक्ति में बने सभी 341 प्लॉटों को बोली के आधार पर ही बेचा गया है। प्लॉटों की बिक्री से अभी तक 42 लाख 5 हजार रुपये की आय एकत्रित हो चुकी है। इस मौके पर कानूनगो केआर भारद्वाज, हीरा सिंह चौहान, धर्मदत्त व अशोक पंवार सहित रेणुका विकास बोर्ड के कर्मी मौजूद रहे।