{"_id":"5c54768fbdec2273ed39b264","slug":"121549039247-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तू लौंग मैं इलायची पर नृत्य कर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तू लौंग मैं इलायची पर नृत्य कर मचाया धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘तू लौंग वे मैं इलायची’ पर मचाया धमाल
नौरंगाबाद विद्यालय में वार्षिक समारोह में बच्चों ने जमाया रंग
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला नौरंगाबाद में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें धौलाकुआं पंचायत के प्रधान मलकीत सिंह चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि, विशिष्ट अतिथि के रूप में इसी पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र पाल चौधरी ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अध्यापिका सुरजीत कौर ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। मंच संचालन भाषा अध्यापक डॉ. शैली वर्मा ने किया। समारोह में लोकसंपर्क विभाग के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने पहाड़ी नाटी, स्वास्थ्य एवं नशा मुक्त विषय पर आधारित नाटक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके बाद स्थानीय स्कूल के बच्चों ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गीत पर शानदार नृत्य पेश किया। इसके साथ विद्यार्थियों ने ड्रामा ब्वॉय गाने, मैया यशोदा गाने पर थिरक कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। नौवीं और दसवीं के छात्रों ने गुलाब ज्ञान, तू लौंग वे मैं इलायची, ए वतन मेरे वतन, फुलकारी आदि गानों पर नृत्य कर समा बांधा। छात्रों ने समूह गान इंसाफ की डगर पर भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। एकल गान आठवीं कक्षा के छात्र इस्लाम ने भी शानदार प्रस्तुति दी। एकल नृत्य में छठी कक्षा की छात्रा मिश्रा बानो ने कर चले हम फिदा पर अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक और स्कूल की अन्य गतिविधियों के लिए स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।