फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन शहर के हर घर से कूड़ा उठाएंगे नप कर्मी

नाहन शहर के हर घर से कूड़ा उठाएंगे नप कर्मी

Fri, 01 Feb 2019 10:15 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
नाहन शहर के हर घर से कूड़ा उठाएंगे नप कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। कभी प्रदेश की सबसे स्वच्छ नगर परिषद मानी जाने वाली नगर परिषद नाहन में स्वच्छता को लेकर और गंभीर कदम उठाए गए हैं। कूड़ेदानों के इर्द-गिर्द फैल रहे कचरे से निजात पाने के लिए अब डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना पूरे शहर में चलाई जाएगी। हालांकि, कुछ वार्डों में पहले से ही योजना चल रही है लेकिन, अब इसे व्यापक स्तर पर पूरे शहर में शुरू किया गया है। शुक्रवार को विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल नेे कूड़ा एकत्रित करने वाले तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास यह है कि जिन गलियों में ये गाड़ियां नहीं पहुंच पाएंगी, वहां नगर परिषद के कर्मचारी हाथ से चलने वाली रेहड़ियों के माध्यम से गीला और सूखा कचरा एकत्रित करेंगे।
विस अध्यक्ष ने कहा कि नाहन नगर परिषद देश में कोलकाता के बाद दूसरी नगर परिषद है। इस शहर की प्राचीन गरिमा को बनाए रखने के लिए शहर को स्वच्छ रखना होगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने शहर के नागरिकों को सूखा एवं तरल कचरा एकत्रित करने के लिए दो प्रकार के दस हजार बैग वितरित किए हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि तीन गाड़ियां आरंभ की गई हैं। पहले कुछ वाहनों में घर-घर से कचरा एकत्रित किया जा रहा था। अब पूरे शहर से कचरा घर-घर जाकर एकत्रित होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक कूड़ा एकत्रित करने करने के लिए कोई चार्जिंग तय नहीं किए गए हैं। इस पर विचार किया जाएगा। फिलहाल यह सेवा मुफ्त शुरू की गई है।
विज्ञापन

डे केयर सेंटर का भी किया शुभारंभ
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को नाहन शहर के रानीताल में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए 17 लाख की लागत से निर्मित डे-केयर केंद्र का लोकार्पण भी किया। इस केंद्र में ज्ञानवर्धक पुस्तकें, अखबारें, कैरम बोर्ड, चैस इत्यादि खेल सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्षा रेखा तोमर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, भाजपा मंडलाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, पूर्व अध्यक्षा अनिता वर्मा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, ओपी सैनी तथा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अजमेर ठाकुर सहित नगर परिषद के पार्षद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed