फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   देहरादून-पांवटा एनएच-7 शमशेरपुर से सब्जी मंडी मार्ग बदहाल

देहरादून-पांवटा एनएच-7 शमशेरपुर से सब्जी मंडी मार्ग बदहाल

Wed, 01 Aug 2018 11:34 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
देहरादून-पांवटा एनएच-7 शमशेरपुर से सब्जी मंडी मार्ग बदहाल
गड्ढों में बदला शमशेरपुर से सब्जी मंडी मार्ग
विज्ञापन

किसानों और बागवानों की बढ़ीं दिक्कतें
राहगीरों को पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर शमशेरपुर से सब्जी मंडी मार्ग बदहाल हो चुका है। बाहरी राज्यों और सिरमौर के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचने वाले वाहनों और किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हल्की पानी की बौछारें होने पर मार्ग पर पड़े गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे पैदल तक चलना मुश्किल हो रहा है। इस मार्ग की सुध न लेने से लोगों में रोष है।

पांवटा निवासी चतर सिंह, गीता राम, दिनेश शर्मा, लाल सिंह, पवन कुमार और प्रवेश कुमार का कहना है कि नप कमेटी के वार्ड-5 में शमशेरपुर से सब्जी मंडी मार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है। पिछले कुछ वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत नहीं की जा रही है, जिससे संपर्क मार्ग गड्ढों में बदल गया है। रोज इस मार्ग पर सुबह गिरिपार और पांवटा के आसपास से सब्जी उत्पादक, आढ़ती, रेहड़ी संचालक तथा बाहरी राज्यों से सब्जी और फलों से लदे छोटे और बड़े वाहन पहुंचते हैं। सब्जी और फल के फुटकर विक्रेता रेहड़ी संचालक भी रोज सुबह मंडी में खरीददारी को पहुंचते हैं। आसपास की कॉलोनियों के लोग भी मार्ग की दशा प्रतिदिन बिगड़ने से दिक्कतें झेल रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि करीब 7-8 वर्ष पहले इस मार्ग को कंक्रीट मार्ग बनवाया गया था लेकिन, मार्ग शीघ्र ही टूट गया था। भाजपा महिला मोर्चा पांवटा इकाई अध्यक्ष और स्थानीय वार्ड निवासी शिवानी वर्मा ने कहा कि इस मार्ग की हालत सुधारनेे को स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी से प्रतिनिधिमंडल मिल चुका है। बरसात के बाद सब्जी मंडी संपर्क मार्ग की दशा सुधारने का आश्वासन मिला है। पांवटा नगर परिषद कमेटी अध्यक्ष कृष्णा धीमान का कहना है कि बरसात के बाद इस मार्ग की दशा सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed