{"_id":"5a82fe174f1c1bd34b8b8731","slug":"121518534167-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी देंगे बढ़ते परीक्षा तनाव से मुक्ति का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी देंगे बढ़ते परीक्षा तनाव से मुक्ति का मंत्र
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कूल के विद्यार्थियों को बढ़ते परीक्षा तनाव से मुक्ति का मंत्र देंगे। 16 फरवरी को हर स्कूल में मोदी की क्लास लगेगी। लाइव प्रसारण व वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छठी कक्षा से लेकर ऊपर की सभी कक्षाओं के छात्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षाओं का डर दूर करने और तनाव से मुक्ति के टिप्स देकर अपनी राय साझा करेंगे। इसके लिए सरकारी व निजी स्कूल प्रबंधकों व मुखियाओं को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। सभी स्कूलों को 11 से 12 बजे तक मोदी का लाइव कार्यक्रम दिखाना जरूरी होगा ताकि बच्चे प्रधानमंत्री की बात का अनुसरण कर परीक्षाओं की बेझिझक तैयारी कर सकें।
बाक्स
हर हाल में दिखाना होगा लाइव प्रसारण
सभी सरकारी व निजी स्कूलों में मोदी के लाइव प्रसारण को दिखाना जरूरी किया गया है। स्कूल में उपलब्ध कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, टेलीविजन, रेडियो या फिर मोबाइल आदि साधनों से इस कार्यक्रम को दिखाना होगा। यदि किसी स्कूल में इन साधनों की उपलब्धता नहीं है तो भी किराये पर लाकर किसी साधन के जरिये कार्यक्रम दिखाना जरूरी है। बिजली की व्यवस्था न होने पर मोबाइल अथवा रेडियो के माध्यम से भी स्कूली बच्चों को लाइव प्रसारण दिखाया या सुनाया जा सकता है।
--
तीन बजे तक भेजने होंगे आंकड़े
उधर, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी मान सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाना सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य किया गया है। साधनों की अनुपस्थिति में स्कूल मुखिया को अपने स्तर पर इसकी उपलब्धता अथवा किराये पर लेकर बच्चों को प्रसारण दिखाना या सुनाना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि किराये पर साधन जुटाने के लिए स्कूल ग्रांट का भी उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने सभी स्कूलों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सचित्र रिपोर्ट आंकड़ों सहित ठीक तीन बजे तक कार्यालय भेजना सुनिश्चित करें।