{"_id":"5a48d2074f1c1b001c8bbd0a","slug":"121514721799-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विज्ञान-गणित के मॉडलों को अभिवकों ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विज्ञान-गणित के मॉडलों को अभिवकों ने सराहा
Updated Sun, 31 Dec 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
क्यारी स्कूल में प्रयास प्लस कार्यक्रम के तहत लगाई विज्ञान-गणित प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी में विज्ञान-गणित प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ विद्यालय की संचालिका मधुबाला ने किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रतन सिंह भी उपस्थित रहे। प्रयास प्लस कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी में स्कूल के छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान स्कूल के शालिनी व मुस्कान, आरती व कुसुम, पंकज व अजय, पल्लवी व काजल, सुरक्षा व ललिता, घनश्याम व जगपाल आदि प्रतिभागी छात्रों ने पाचन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, अपना चाबुक स्वयं बनाएं, वर्षा जल संग्रहण, सौरमंडल परिवार जैसे कई मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों के बनाए मॉडलों को अभिभावकों ने बहुत पसंद किया। विद्यालय की संचालिका मधुबाला ने बताया कि सर्वशिक्षा अभियान के सौजन्य से प्रयास प्लस कार्यक्रम सभी स्कूलों में आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों की गणित व विज्ञान जैसे कठिन विषयों में बुनियादी समझ को बढ़ाना है। इन कार्यक्रमों से बच्चों को लाभ भी पहुंचा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी तक कार्यक्रम गणित और विज्ञान विषय पर ही केंद्रित है। अब अन्य विषय भी इसमें शामिल करने की बात हो रही है। प्रदर्शनी में अभिभावकों और अध्यापकों ने बच्चों से सवाल-जवाब भी किए। बच्चों के प्रदर्शन पर अभिभावकों ने संतोष व्यक्त करते हुए इस प्रदर्शनी को सफल करार दिया।
विज्ञापन