फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   12 link road blocked in pajota and jke sunder area

पझौता और रासुमांदर इलाके के दर्जनभर संपर्क मार्ग बंद

Fri, 29 Jul 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Fri, 29 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
12 link road blocked in pajota and jke sunder area
uttarakhand road - फोटो : अमरउजाला

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ तहसील के पझौता व रासुमांदर क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते अधिकतर संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। इस वजह से जहां किसानों की नकदी फसलें मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं, वहीं वाहन चालकों व लोगों को भी भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

देवठी मझगांव वार्ड की जिला परिषद सदस्या शकुंतला चौहान व हाब्बन पंचायत के प्रधान श्यामलाल ने बताया कि वीरवार को हुई भारी बारिश के कारण कोडब-बागना, बडोठ, शिवपुर-रिटब, हाब्बन-राणाघाट, शलोगनी, दौल-रवाटा, चंदोल-रेची आदि संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। जबकि रासुमांदर और पझौता में अन्य दर्जनों संपर्क मार्ग भी बंद पड़े हैं।  
विज्ञापन

इसके कारण किसानों को अपनी टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी व मूली आदि नकदी फसलों को बाजार तक पहुंचाने के लिए भारी परेशानी हो रही हैं। इलाके के कई गांवों में खच्चरों से नकदी फसलों को बाजार तक पहुंचाया जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक चपत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रधान श्यामलाल ने बताया कि यह अधिकतर सड़कें विकास खंड द्वारा बनाई गई है। इसलिए इसकी मरम्मत आदि के लिए धन न होने से इनको खोल पाना कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत ने अपने स्तर पर कुछ संपर्क मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई हैं, लेकिन उन्हें यह समस्या पेश आ रही है कि आखिर इसका भुगतान कहां से किया जाएगा।


 इन पंचायत पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार को इन सड़कों को खोलने के लिए रेन डैमेज के तहत पंचायतों को कुछ धनराशि खर्च करने की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि किसानों को फौरी राहत मिल सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed