फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   12 centemeter fresh snowfall in chuddhaar sirmaur on tuesday . people feeling cold

जिले में ताजा बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड, किसानों को राहत

Tue, 04 Jan 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
12 centemeter fresh snowfall in chuddhaar sirmaur on tuesday . people feeling cold
चूड़धार चोटी पर हुआ हिमपात। - फोटो : NAHAN
नाहन/हरिपुरधार/नौहराधार (सिरमौर)। जनपद सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में बर्फबारी से समूचा इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया है। चोटी पर बर्फबारी के साथ-साथ गिरिपार और जिले के निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, मंगलवार को किसानों की उम्मीदों के अनुसार बारिश नहीं हो सकी। किसान अच्छी बारिश की इंतजार में आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे रहे।
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी और हिमपात से जिले में ठंड बढ़ गई है। चूड़धार चोटी पर मंगलवार दोपहर बाद बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। शाम करीब 5 बजे तक चूड़धार में 12 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। चोटी पर बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन

चूड़धार में सीजन की चौथी और इस वर्ष की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। गिरिपार क्षेत्र के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों हरिपुरधार, नौहराधार, गत्ताधार, संगड़ाह, रोनहाट व शिलाई आदि क्षेत्रों में दोपहर बाद से लगातार बारिश हो रही है। चूड़धार में बर्फबारी होने से गिरिपार क्षेत्र एक बार फिर ठंड की गिरफ्त में आ गया है। मंगलवार को हरिपुरधार का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिपुरधार और नौहराधार क्षेत्र में बर्फबारी होने के पूरे आसार बने हुए हैं। इसलिए अगले कुछ दिनों में क्षेत्र के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। क्षेत्र में यदि बर्फबारी होती है तो न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पाला जमने से कई इलाकों में पीने के पानी का भी संकट गहरा सकता है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यदि क्षेत्र में बर्फबारी होती है तो कई सड़कें बंद हो सकती हैं। क्षेत्र के सैकड़ों गांव में बिजली का संकट भी पैदा हो सकता है। क्षेत्र में करीब एक माह बाद हुई बारिश से किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। बागवान अब अपने बागीचों में तोलियों का कार्य शुरू कर सकेंगे।

जिला मुख्यालय नाहन सहित निचले इलाकों में मंगलवार को रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। बता दें कि निचले इलाकों में लंबे समय से बारिश नहीं हो पाई है। किसान रामस्वरूप, केवल सिंह, उदयराम व जीवन सिंह आदि ने बताया कि इस समय बारिश की सख्त जरूरत है। बिना बारिश के गेहूं की फसल खराब होने लगी है। अच्छी बारिश के बाद ही गेहूं समेत अन्य फसलों को संजीवनी मिल सकती है। एक दो दिन में अच्छी बारिश होती है तो सूखी ठंड से भी लोगों को राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed