फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   116 school selected for rastriya abhiyaan yojna

Sirmour News: राष्ट्रीय अविष्कार अभियान योजना में जिले के 116 स्कूल चयनित

Tue, 12 Sep 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
116 school selected for rastriya abhiyaan yojna
सचित्र-
विज्ञापन

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान योजना में जिले के 116 स्कूल चयनित
डाइट नाहन के माध्यम से स्कूलों को योजना के तहत जारी की राशि
स्कूलों में गणित और विज्ञान क्लब बना करवाई जाएंगी कई गतिविधियां
86 वरिष्ठ स्कूल और 30 माध्यमिक स्कूलों का किया गया है चयन
छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना है इसका मकसद
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (आरएए) योजना में जिला सिरमौर के 116 स्कूल चयनित किए गए हैं। इनमें 30 माध्यमिक स्कूल और 86 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों को समग्र शिक्षा की ओर से राशि भेज दी गई है। इस योजना का मकसद स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन के माध्यम से सभी स्कूलों को अलग-अलग गतिविधियां करवाने के लिए राशि भी भेज दी गई है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (आरएए) योजना छात्रों को विज्ञान और गणित विषय में सीखने और उनकी रुचि को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
विज्ञापन

इस योजना में चयनित स्कूलों को डाइट के माध्यम से राशि भेज दी गई है। इसमें माध्यमिक स्कूलों को 15,800 और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को 12,500 रुपये की राशि दी गई है। योजना के तहत सभी स्कूल गणित और विज्ञान के क्लब बनाएंगे। स्कूल में विज्ञान मेला, गणित प्रश्नोत्तरी और अन्य गतिविधियां कराई जाएंगी। छात्रों को विज्ञान और गणित संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा में गुणवत्ता लाना है। छात्रों में कक्षा के अंदर और बाहर की गतिविधियों में स्थायी रुचि रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। सभी स्कूलों को 30 सितंबर तक डाइट को उपयोगिता प्रमाण देना होगा। इसमें कराई गई गतिविधियों की जानकारी देनी होगी।

जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा राजीव ठाकुर ने कहा कि आरएए योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना है। इस योजना के तहत स्कूलों में छात्र-छात्राएं बहुत ही सुंदर मॉडल निर्मित कर रहे हैं। योजना के तहत राशि चयनित स्कूलों को भेज दी गई है।
राशि को खर्च करने के लिए सभी पाठशालाओं को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों में विज्ञान और गणित क्लब बनाकर विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed