{"_id":"5bd88a21bdec22722526d49e","slug":"11540917793-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत हादसा या हत्या, गहनता से हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत हादसा या हत्या, गहनता से हो जांच
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। किशनकोट निवासी युवक मुकेश कुमार की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने पुलिस से उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिजनों ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में मृतक के दोस्त से कड़ी पूछताछ की मांग की है, जिससे यह पता चल सके कि यह मौत महज हादसा था या उसकी हत्या की गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने जांच तेज कर दी है।
पांवटा के किशनपुरा निवासी शेर सिंह पुत्र हुक्मी राम ने डीएसपी पांवटा को शिकायत सौंपी है। इसमें कहा है कि विगत 21 अक्तूबर को छोटा भाई मुकेश कुमार (22) सुबह 9 बजे से अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था। रात को वह घर नहीं लौटा। 22 अक्तूबर को सुबह लोगों ने संदेश दिया कि उसका भाई जंबूखाला के समीप मृत पड़ा हुआ है। मौके पर परिजनों और ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि जिस दोस्त के साथ घर से मुकेश निकला था, उसी दिन से वह फरार चल रहा है। दोस्त होने के बावजूद वह अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुआ और न ही शोक प्रकट करने घर पहुंचा। शेर सिंह का कहना है कि
घटना वाली रात को झगड़ा भी हुआ था। इसका पता समीप लगती कंपनी के सीसीटीवी कैमरों से लग सकता है। इसलिए परिजनों ने मृतक मुकेश के दोस्त से गहनता से पूछताछ करने की मांग की है, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि परिजनों से लिखित शिकायत मिली है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। मृतक युवक के दोस्त से भी पूछताछ की जाएगी।